📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

दिल्ली में 150 गाड़ियां जलकर हुई खाक.. जानिए किस इलाके में कैसे लगी भीषण आग?

SHARE:

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली.  गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. इसके साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. हाल ही में दिल्ली के वजीराबाद इलाके में भीषण आग लग गई जिसमें कि 150 से गाड़ियां जलकर खाक हो गई. कैसे हुआ ये हादसा, आइए जानते हैं.

भीषण आग…गाड़ियां खाक

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित वजीराबाद में एक ‘मालखाना’ है. यहां पर सुबह तड़के आग लग गई, जिसकी चपेट में लगभग 150 गाड़ियां आ गई हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये आग रविवार तड़के करीब 4:30 बजे लगी. इसकी सूचना फायर डिपार्टमेंट को दी गई इसके बाद आग बुझाने के लिए 7 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई।

फायर ब्रिगेड ने लगभग दो घंटे बाद सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक आग में काबू पाया। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस आग में लगभग 150 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. इन वाहनों में चार पहिया और दो पहिया वाहन शामिल थे।

कैसे लगी आग?

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पया है. शार्ट सर्किट के कारण आग लगने का अंदेशा पुलिस ने जताया है. पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

वहीं इससे पहले-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में स्थित एक इमारत में आग लग गई थी जिसमें एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम 6.30 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद 3 दमकल गाड़ियों को भेजा गया था जिसके एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें