बिहार और झारखंड के बड़े मीडिया संस्थानों में से एक प्रभात खबर को ऐसे ऊर्जावान पत्रकारों और विशेषज्ञों की तलाश है जो खबरों की गहराई को समझते हों और कैमरे के सामने अपनी बात बेबाकी से रख सकें।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक पत्रकारिता के साथ-साथ भविष्य की तकनीक AI (Artificial Intelligence) और सोशल मीडिया को भी प्रमुखता दी गई है।
पदों का विवरण और आवश्यक अनुभव
प्रभात खबर डिजिटल ने विभिन्न श्रेणियों और डेस्क के तहत लीड पोजीशन से लेकर मिड-लेवल तक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों का विस्तृत वर्गीकरण इस प्रकार है:
-
लीड पोजीशन (Lead Positions): इसके अंतर्गत न्यूज़ हेड और नॉन न्यूज़ हेड के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसके लिए न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है.
-
AI इन न्यूज़रूम (AI in Newsroom): तकनीकी बदलावों को अपनाते हुए संस्थान को AI प्रॉम्ट इंजीनियर, AI ग्राफिक्स डिजाइनर, और AI विजुअल क्रिएटर की तलाश है। इसके लिए 1 वर्ष का अनुभव आवश्यक है.
-
ऑटोमोबाइल डेस्क (Automobile): इस वर्टिकल के लिए कंटेंट क्रिएटर, सीनियर कंटेंट क्रिएटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर की आवश्यकता है, जिसके लिए 2 वर्ष का अनुभव मांगा गया है.
-
एजुकेशन डेस्क (Education): कंटेंट क्रिएटर, सीनियर कंटेंट क्रिएटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के लिए उम्मीदवारों के पास 3 वर्ष का कार्य-अनुभव होना चाहिए.
-
नेशनल – वर्ल्ड (National – World): राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क पर कंटेंट क्रिएटर, सीनियर कंटेंट क्रिएटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के लिए 4 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है.
-
सोशल मीडिया (Social Media): इस टीम के लिए सोशल कंटेंट क्रिएटर, सोशल ग्रोथ एग्जीक्यूटिव और ग्राफिक्स डिजाइनर के पदों पर 3 वर्ष के अनुभवी पेशेवरों की मांग है.
-
वीडियो टीम (Video Production): वीडियो विभाग में वीडियोग्राफर और वीडियो एडिटर के लिए न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य किया गया है.
-
सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता जनर्लिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में कोई डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
-
उम्मीदवारों को अप्लाई करने के लिए विज्ञापन में दिए गए QR Code को स्कैन करना होगा।
-
QR Code स्कैन करते ही उम्मीदवार आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर पहुंच जाएंगे, जहां वे अपना विवरण और बायोडाटा (Resume) अपलोड कर सकते हैं।
-
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की आखिरी तारीख 15 जून 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले अपना फॉर्म सबमिट करने की सलाह दी जाती है।
अप्लाई करने के लिए इस गूगल फॉर्म को भर सकते हैं:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeBV8FIHdAl-shdu2bWDrWiux4jTsW4NXnt_KtN2L0RgKRH_w/viewform
Post Views: 135




