📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

डिजिटल इंडिया के भाषिनी डिवीजन में निकली यंग प्रोफेशनल्स की वैकेंसी…50 हज़ार मिलेगी सैलरी.. ऐसे करें अप्लाई

राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन, जिसे भाषिनी नाम दिया गया है। इसे जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लॉन्च किया गया था । इस मिशन का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक भाषा प्रौद्योगिकियों (natural language technologies) का उपयोग करके भाषा की बाधाओं को दूर करना और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देना है। यहां पर यंग प्रोफेशनल्स की वैकेंसी निकली है, आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) के तहत डिजिटल इंडिया भाषिनी डिवीजन (DIBD) ने ‘भाषिनी’ मिशन के लिए 08 युवा पेशेवरों (Young Professionals) की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं यह भर्ती पूरी तरह से अनुबंध (contractual) के आधार पर की जाएगी
पदों का विवरण और पात्रता
भर्ती के लिए उपलब्ध पदों और उनकी योग्यताओं का विवरण नीचे दिया गया है:
पद का नाम
कुल पद
अनिवार्य अनुभव (न्यूनतम 1 वर्ष) +1
AI इंजीनियर
01
कोर एल्गोरिदम, NLP, CV, ASR, OCR और जेनरेटिव मॉडल
ML इंजीनियर
01
ML/DL मॉडल विकसित और अनुकूलित करना
डेटा इंजीनियर
01
डेटा पाइपलाइन, ETL प्रक्रियाएं और फीचर इंजीनियरिंग
क्लाउड टेक्नोलॉजी इंजीनियर
01
क्लाउड प्लेटफॉर्म (AWS, GCP, Azure) और कॉन्फ़िगरेशन
API डेवलपर
01
AI मॉडल को API और SDK में बदलना (Apigee, Kong आदि)
MLOps इंजीनियर
01
मॉडल परिनियोजन स्वचालन और पाइपलाइन ऑर्केस्ट्रेशन
फुल स्टैक डेवलपर (ओपन सोर्स)
01
ओपन-सोर्स प्रौद्योगिकियां और फुल-स्टैक फ्रेमवर्क
डेटा साइंटिस्ट
01
मशीन लर्निंग, सांख्यिकी और पायथन-आधारित डेटा टूल
शैक्षणिक योग्यता: सभी पदों के लिए संबंधित तकनीकी विषयों (जैसे कंप्यूटर साइंस, AI, IT आदि) में B.E./B.Tech/M.S./M.Tech/MCA होना अनिवार्य है
नियम एवं शर्तें
आयु सीमा: अधिकतम 32 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि तक)
पारिश्रमिक (Salary): चयनित उम्मीदवारों को ₹50,000/- प्रतिमाह समेकित मानदेय दिया जाएगा
कार्यकाल: प्रारंभिक नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन और परियोजना की आवश्यकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है
कार्य स्थान: वर्तमान पोस्टिंग नोएडा में होगी, लेकिन आवश्यकतानुसार पूरे भारत में कहीं भी भेजा जा सकता है
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन की तारीख (17.04.2026) से 30 दिनों के भीतर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
ऑनलाइन आवेदन लिंक: https://forms.gle/Pf31VBr4Q8prhFK79
केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही अगले चयन चरणों के लिए सूचित किया जाएगा । सिलेक्शन टेस्ट या इंटरव्यु के माध्यम से किया जाएगा। 
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक आदि शंकराचार्य का ज्ञान और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया…सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ..केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों को संबोंधन…कहा…विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके नारी शक्ति के सपने को कुचल दिया…तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तीनों ही महिला विरोधी और एंटी रिफॉर्म वाली पार्टियां हैं