दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए ₹2,500 देने का वादा किया था, जिसे अब रेखा सरकार पूरा करने जा रही है। दिल्ली की गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी गई है।
पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर होगी जारी
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर या डीबीटी के तहत सीधे उनके बैंक खाते में ₹2,500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। सरकार की कोशिश है कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं तक पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर जारी की जाए।
सरकार का मानना है कि इस आर्थिक मदद से गरीब महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी। उनको घरेलू खर्च, बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
आवश्यक पात्रता
इस योजना का लाभ पाने के लिए आवश्यक पात्रता ये है कि महिला दिल्ली की स्थायी निवासी हो या पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में रह रही है और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS/BPL) परिवार से संबंधित हो।
किसी भी तरह की सरकारी नौकरी में कार्यरत न हो और पहले से कुछ अन्य सरकारी पेंशन योजनाओं का लाभ न ले रही हो। उम्र सीमा 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपये से कम वार्षिक आय होनी चाहिए। यदि किसी महिला के तीन से अधिक बच्चों हैं या फिर इंकम टैक्स और जीएसटी रिटर्न भरने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
इस योजना के तहत पात्र महिलाएं 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद पात्रता की जांच की जाएगी और फिर योग्य महिलाओं के बैंक खातों में ये धनराशि भेजी जाएगी।
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंंट्स
आवेदन के समय निम्नलिखित डॉक्युमेंंट्स को तैयार रखें
-
आधार कार्ड
-
निवास प्रमाण पत्र
-
राशन कार्ड (यदि लागू हो)
-
बैंक पासबुक
-
मोबाइल नंबर
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
आय प्रमाण पत्र
दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। यदि आप योजना की पात्रता पूरी करती हैं, तो आवेदन शुरू होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकती हैं। आवेदन से पहले सरकार द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देश और पात्रता संबंधी नियमों की जांच अवश्य करें।
Post Views: 22




