📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर बॉक्स ऑफिस में होगा कमाल..‘लाहौर 1947’ v/s ‘आवारापन 2’ मचाएंगी धमाल

बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स को ईद, दीवाली और स्वतंत्रता दिवस जैसे मौकों पर अपनी फिल्म को रिलीज करने का बड़ा क्रेज रहता है क्योंकि इन वीकएंड्स पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद होती है। इस साल स्वतंत्रता दिवस वीक एंड यानि 14 अगस्त को सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इन दोनों फिल्मों की क्या खासियत है, आइए जानते हैं

SHARE:

मुंबई:  फिल्म ‘आवारापन 2’ की रिलीज़ अब सनी देओल और प्रीति जिंटा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाहौर 1947’ के साथ होने जा रही है। दोनों फिल्मों के एक ही समय पर सिनेमाघरों में आने से दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है और इंडस्ट्री में इस क्लैश को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

‘लाहौर 1947’ v/s ‘आवारापन 2’

‘आवारापन 2’ अपने पहले भाग की सफलता के बाद काफी समय से चर्चा में थी। फिल्म के सीक्वल को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है, वहीं ‘लाहौर 1947’ भी अपने दमदार स्टारकास्ट और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है।

पूरे 18 साल बाद फिल्म आवारापन का सीक्वल आ रहा है. आवारापन को सैयारा के डायेरक्टर मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म 29 जून 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ श्रेया सरन लीड एक्ट्रेस थीं और यह फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

इमरान हाशमी जल्द ही पर्दे पर अपने पुराने स्टाइल में नजर आने वाले हैं. बतौर एक्टर इमरान हाशमी मौजूदा साल में रिलीज हुई फिल्म ग्राउंड जीरो में नजर आए थे.

21 अप्रैल को, फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नए पोस्टर साझा करते हुए बताया कि ‘आवारापन 2’ इसी साल अगस्त में रिलीज होगी. विशेष फ़िल्म्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा हटाते हुए पोस्ट में लिखा है, ‘इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

इस घोषणा को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर खुद को फ्री रखें और 14 अगस्त 2026 को हमारे साथ सिनेमाघरों में ‘आवारापन 2′ देखने आएं.’

कौन सी फिल्म करेगी कमाल

फिलहाल, दर्शक इस बड़ी टक्कर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो आने वाले समय में बॉलीवुड के लिए एक अहम मुकाबला साबित हो सकता है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस टकराव का असर दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है।

जहां ‘आवारापन 2’ युवाओं और म्यूजिक लवर्स को आकर्षित कर सकती है, वहीं ‘लाहौर 1947’ देशभक्ति और पीरियड ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक आदि शंकराचार्य का ज्ञान और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया…सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ..केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।