भारतीय रेलवे सबसे अधिक रोजगार देने वाला संस्थान है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के माध्यम से हर साल बहुत से युवाओं को रिगुलर जॉब मिलती है। हाल ही में एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती 2026 के तहत 3,548 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (CEN 06/2026) के अनुसार, इस भर्ती में मालगाड़ी प्रबंधक, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, कनिष्ठ लेखा सह टाइपिस्ट और मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
रेलवे एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती में कुल 3,548 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
पद का नाम |
रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
मालगाड़ी प्रबंधक (Goods Train Manager) |
2,750 |
वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट (Senior Clerk cum Typist) |
371 |
कनिष्ठ लेखा सह टाइपिस्ट (Junior Account Assistant cum Typist) |
300 |
मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक (Chief Commercial cum Ticket Supervisor) |
127 |
कुल पद |
3,548 |
इन पदों पर चयनित उम्मीदवार रेलवे के वाणिज्यिक कार्यों, ट्रेन संचालन, लेखा और प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित जिम्मेदारियां निभाएंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी?
रेलवे एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती में पद के अनुसार सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत प्रारंभिक मूल वेतन निर्धारित किया गया है।
पद का नाम |
वेतन स्तर |
प्रारंभिक मूल वेतन |
|---|---|---|
मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक |
लेवल 6 |
₹35,400 प्रति माह |
मालगाड़ी प्रबंधक |
लेवल 5 |
₹29,200 प्रति माह |
वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट |
लेवल 5 |
₹29,200 प्रति माह |
कनिष्ठ लेखा सह टाइपिस्ट |
लेवल 5 |
₹29,200 प्रति माह |
मूल वेतन के अतिरिक्त, नियमानुसार लागू भत्ते और अन्य सेवा लाभ मिल सकते हैं। वास्तविक वेतन संबंधित नियमों और नियुक्ति की शर्तों पर निर्भर करेगा।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। संबंधित पद के लिए निर्धारित अतिरिक्त शर्तों को भी पूरा करना आवश्यक है।
आयु सीमा
1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्र आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को लागू सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा सिलेक्शन?
रेलवे एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती में चयन निर्धारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, कोई इंटरव्यु नहीं होगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
-
प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
-
द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
-
कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST), जहां लागू हो
-
डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन
-
मेडिकल टेस्ट
कैसे करें आवेदन ?
रेलवे एनटीपीसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
-
रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
-
एनटीपीसी स्नातक स्तरीय भर्ती CEN 06/2026 से संबंधित अधिसूचना खोलें।
-
ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल https://www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
-
निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज और अन्य विवरण जमा करें।
-
लागू परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी प्रति डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
-
RRB आधिकारिक वेबसाइट: https://rrb.indianrailways.gov.in
-
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://www.rrbapply.gov.in
Post Views: 90




