प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026 जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत 42 विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी।
आयोग के अनुसार, कुल 1,936 रिक्तियों में 1,564 पद सह-शिक्षा महाविद्यालयों और 372 पद महिला महाविद्यालयों के लिए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों के लिए होगी भर्ती?
इस भर्ती में भाषा, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, वाणिज्य, कानून, शिक्षा, कला-संगीत और कृषि विज्ञान समेत कुल 42 विषय शामिल हैं।
प्रमुख विषयों में पद
-
हिंदी: 197 पद
-
अंग्रेजी: 111 पद
-
संस्कृत: 102 पद
-
अर्थशास्त्र: 104 पद
-
समाजशास्त्र: 82 पद
-
राजनीति शास्त्र: 95 पद
-
भूगोल: 95 पद
-
इतिहास: 60 पद
-
मनोविज्ञान: 72 पद
-
रसायन विज्ञान: 179 पद
-
वनस्पति विज्ञान: 104 पद
-
भौतिक विज्ञान: 96 पद
-
प्राणि विज्ञान: 93 पद
-
गणित: 49 पद
-
वाणिज्य: 102 पद
-
कानून: 61 पद
इसके अलावा शिक्षा शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, सैन्य विज्ञान, ललित कला एवं संगीत तथा विभिन्न कृषि विषयों में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
उम्मीदवार के पास संबंधित या संबद्ध विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अंकों में छूट का प्रावधान है।
इसके अलावा उम्मीदवार का UGC NET, CSIR NET, SLET या SET उत्तीर्ण होना आवश्यक बताया गया है। UGC नियमों के तहत पात्र Ph.D. धारकों को NET/SLET/SET की शर्त से छूट दी जाएगी।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है। नोटिफिकेशन में न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
आवेदन शुल्क
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
|---|---|
सामान्य/OBC/EWS |
₹2,000 |
SC/ST |
₹1,500 |
PwD |
₹1,000 |
क्या है सिलेक्शन प्रॉसेस ?
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। कुल 400 अंक निर्धारित हैं।
लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी, जिसमें:
-
सामान्य ज्ञान से 30 प्रश्न – 90 अंक
-
संबंधित विषय से 90 प्रश्न- 270 अंक
-
कुल प्रश्न- 120
-
परीक्षा अवधि- 2 घंटे
-
सही उत्तर- 3 अंक
-
गलत उत्तर- 1 अंक की निगेटिव मार्किंग
इसके बाद 40 अंकों का इंटरव्यू होगा।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद OTR क्रेडेंशियल से लॉगिन कर Advt. No. 04/2026 का चयन करना होगा।
आवेदन के दौरान उम्मीदवार को संबंधित विषय का चयन, आवश्यक दस्तावेज अपलोड और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद इसकी प्रति सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
UPESSC की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक भर्ती का नोटिफिकेशन 8 सितंबर 2026 को जारी किया गया। इसी दिन ऑनलाइन आवेदन और OTR प्रक्रिया शुरू हुई।
उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन और शुल्क जमा कर सकते हैं, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तारीख 19 और 20 नवंबर 2026 है।
महत्वपूर्ण लिंक
इस भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें- https://www.upessc.up.gov.in/Notice/51a0-7a2c-4bdd-884b-4ae7.pdf
Post Views: 104




