नई दिल्ली। आकाशवाणी दिल्ली ने न्यूज सर्विसेज डिविजन से जुड़ने का अच्छा मौका है। यह अवसर विशेष रूप से समाचार एवं प्रसारण क्षेत्र में रुचि रखने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो आकाशवाणी के साथ Casual Assignee के रूप में कार्य करने का अवसर प्राप्त करना चाहते हैं।
प्रसार भारती समय-समय पर आकाशवाणी और दूरदर्शन के विभिन्न केंद्रों तथा क्षेत्रीय समाचार इकाइयों में Casual Assignees के पैनल का गठन करती है। वर्ष 2026 में भी विभिन्न केंद्रों के लिए Casual Assignees से संबंधित कई अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।
प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर यह अधिसूचना 1 सितंबर 2026 को जारी की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है।
क्या होता है Casual Assignee?
Casual Assignee को किसी स्थायी या नियमित सरकारी कर्मचारी के रूप में नियुक्त नहीं किया जाता, बल्कि आवश्यकता के आधार पर निर्धारित कार्य/असाइनमेंट के लिए पैनल से बुक किया जा सकता है।
प्रसार भारती के मौजूदा Casual Assignee तंत्र के अनुसार, ऐसे Assignees को एक महीने में अधिकतम 6 असाइनमेंट और एक वर्ष में अधिकतम 120 कार्य दिवस तक कार्य दिया जा सकता है। एक असाइनमेंट सामान्यतः 3 दिनों से अधिक का नहीं होना चाहिए।
Casual Assignee के रूप में Empanelment से अभ्यर्थी को प्रसार भारती में नियमित नियुक्ति अथवा स्थायीकरण का अधिकार प्राप्त नहीं होता।
किन लोगों के लिए उपयोगी है अवसर?
आकाशवाणी के News Services Division में Casual Assignee का अवसर विशेष रूप से पत्रकारिता, जनसंचार, समाचार लेखन, संपादन, रेडियो प्रसारण और समाचार उत्पादन से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी हो सकता है।
पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों तथा मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए यह प्रसारण क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी बन सकता है।
क्या है आवश्यक योग्यता ?
कैजुअल प्रोडक्शन असिस्टैंट के लिए आवश्यक योग्यता किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए वहीं ऑडियो-वीडियो एडिटिंग भी आनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट के Vacancy/NIA सेक्शन में जाकर संबंधित अधिसूचना और आवेदन संबंधी निर्देश देख सकते हैं।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को अपने सभी एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से संबधित फोटोकॉपीज के साथ अपना बॉयोडॉटा nsdnewsreel@gmail.com पर 15 सितंबर, 2026 से पहले ईमेल कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/09/Empanelment_of_Casual_Assignees.pdf
Post Views: 181




