नई दिल्ली। करियर डेस्क
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने अपनी संस्थागत क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से यंग प्रोफेशनल (Young Professional) के 16 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
यह भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹80,000 प्रतिमाह का समेकित मानदेय मिलेगा तथा उनकी नियुक्ति शुरू में 2 साल के लिए होगी, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
पदों का विवरण
एनटीए ने कुल 16 यंग प्रोफेशनल पदों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है
-
अकादमिक रिसर्च (Academic Research) – 12 पद
-
लीगल रिसर्च (Legal Research) – 2 पद
-
फाइनेंस एवं अकाउंट्स रिसर्च (Finance & Accounts Research) – 2 पद
शैक्षणिक योग्यता
1. अकादमिक रिसर्च
-
अभ्यर्थी UPSC के Pratibha Setu Portal पर पंजीकृत होना चाहिए।
-
संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री वांछनीय।
-
पीएचडी धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
-
शिक्षण, शैक्षणिक शोध या एजुकेशनल असेसमेंट का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी।
2. लीगल रिसर्च
-
UPSC सिविल सेवा परीक्षा में Law वैकल्पिक विषय के साथ शामिल अभ्यर्थी।
-
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलएम (LLM)।
-
विधिक शोध, न्यायालय, ट्रिब्यूनल या सरकारी विधि विभाग में अनुभव वांछनीय।
3. फाइनेंस एवं अकाउंट्स रिसर्च
-
Pratibha Setu Portal पर पंजीकृत अभ्यर्थी।
-
कॉमर्स, अर्थशास्त्र, वित्त में स्नातकोत्तर अथवा CA/CMA/CS जैसी पेशेवर योग्यता।
-
बजट, ऑडिट, वित्तीय विश्लेषण या लेखा कार्य का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी।
वेतन और सेवा शर्तें
-
मानदेय: ₹80,000 प्रतिमाह (समेकित)
-
कार्यकाल: प्रारंभिक 24 माह
-
विस्तार: प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 12 माह (कुल 36 माह तक)
-
कार्यस्थल: नई दिल्ली स्थित NTA कार्यालय
-
कार्य दिवस: सप्ताह में 5 दिन
-
अवकाश: प्रति वर्ष 8 दिन (प्रो-राटा आधार पर)
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे—
-
आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
-
व्यक्तिगत या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरव्यू
-
आवश्यकता पड़ने पर लिखित परीक्षा या टास्क आधारित मूल्यांकन
-
अंतिम चयन NTA के विवेकाधिकार पर होगा।
महत्वपूर्ण शर्तें
चयनित यंग प्रोफेशनल्स को गोपनीयता समझौता (Non-Disclosure Agreement) पर हस्ताक्षर करना होगा। नियुक्ति के दौरान वे किसी कोचिंग संस्थान, प्रकाशक या परीक्षा तैयारी से जुड़े किसी अन्य भुगतान वाले कार्य से नहीं जुड़ सकेंगे।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को UPSC के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। केवल पोर्टल पर उपलब्ध अभ्यर्थियों के आवेदन पर ही विचार किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://www.nta.ac.in/Download/Notice/Notice_20260725210230.pdf
Post Views: 22



