📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NCERT के इस विभाग में सीनियर कंसल्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती…1 लाख तक है सैलरी…जानिए कब होंगे इंटरव्यु?

NCERT के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (CIET) ने वर्ष 2026-27 के लिए अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए संविदा के आधार पर सीनियर कंसल्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार एजुकेशन, आईटी और मीडिया क्षेत्र में काम करने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आइए जानते हैं इस भर्ती की डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क। ईश्वी सिंह
सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (CIET), राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का एक प्रमुख संस्थान है जिसकी स्थापना 1984 में हुई थी।
PM eVidya और दीक्षा (DIKSHA) जैसे राष्ट्रीय पहलों के क्रियान्वयन, ई-कंटेंट और पाठ्यसामग्री के निर्माण, तथा शिक्षकों के डिजिटल प्रशिक्षण के संचालन में CIET की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के हर कोने तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा पहुंचाना है। CIET में विभिन्न एजुकेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए वैकेंसी निकली है।
प्रमुख पदों का विवरण (Post Details)
CIET-NCERT द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती मुख्य रूप से तकनीकी (Technical) एवं अकादमिक (Academic) दोनों श्रेणियों के पदों के लिए की जा रही है। प्रमुख पदों की सूची निम्नलिखित है:
  • सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल & अकादमिक)
  • कंसल्टेंट (टेक्निकल & अकादमिक)
  • डेटा एनालिस्ट / मोबाइल ऐप डेवलपर
  • 3D ग्राफिक डेवलपर
  • कंटेंट डेवलपर (टेक्निकल)
  • प्रोग्रामर (VAPT एनालिस्ट)
आवश्यक योग्यता 
विभिन्न पदों के अनुसार योग्यता और कार्य अनुभव की आवश्यकताएं अलग-अलग रखी गई हैं:
  1. तकनीकी पद:
    • कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), इंजीनियरिंग (B.E./B.Tech) में डिग्री या MCA अथवा संबंधित विषयों में परास्नातक (Post Graduation) डिग्री।
    • संबंधित क्षेत्र (ऐप डेवलपमेंट, VAPT एनालिसिस, 3D डिजाइनिंग आदि) में प्रासंगिक कार्य अनुभव।
  2. अकादमिक पद:
    • शिक्षा (Education) या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन।
    • NET / SET / SLET की परीक्षा उत्तीर्ण या Ph.D. डिग्री।
    • अध्यापन, शोध (Research) या शैक्षिक कंटेंट निर्माण में निर्धारित वर्षों का अनुभव।
वेतन और पद की प्रकृति 
  • मासिक वेतन: चयन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को पद के अनुसार ₹50,000 से ₹1,20,000 प्रति माह तक का निश्चित मानदेय (Consolidated Pay) दिया जाएगा।
  • पद की प्रकृति: ये सभी पद अस्थायी (Contractual/Project-based) हैं, जिनका कार्यकाल संबंधित परियोजनाओं की आवश्यकता के आधार पर निर्धारित होगा।
कैसे करें आवेदन?
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यु?
आवेदन करने के बाद इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 3 से 7 अगस्त 2026 तक संबंधित पदों के लिए वॉक- इन इंटरव्यू आयोजित कराए जाएंगे जिनका क्रम कुछ इस प्रकार है
  • 3 अगस्त 2026 – सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल) एवं कंसल्टेंट (टेक्निकल)
  • 4 अगस्त 2026 – सीनियर कंसल्टेंट (अकादमिक) एवं कंसल्टेंट (अकादमिक)
  • 5 अगस्त 2026 – डेटा एनालिस्ट/मोबाइल ऐप डेवलपर
  • 6 अगस्त 2026 – 3डी ग्राफिक डेवलपर/एनिमेटर/ग्राफिक डिजाइनर तथा कंटेंट डेवलपर (टेक्निकल)
  • 7 अगस्त 2026 – प्रोग्रामर (VAPT एनालिस्ट)
इसी के साथ ही उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सुबह 9 बजे तक ICET, NCERT, श्री अरविंद मार्ग, नई दिल्ली में रिपोर्ट करना होगा।
इंटरव्यू के समय ध्यान रखने योग्य मुख्य निर्देश
  • मूल दस्तावेज: इंटरव्यू के समय अपने सभी मूल प्रमाण पत्र (शैक्षणिक योग्यता, मार्कशीट, अनुभव प्रमाण पत्र), उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी और विज्ञापन के अनुलग्नक-1 (Annexure-1) में दिए गए प्रारूप में भरा हुआ बायो-डाटा साथ लेकर आएं।
  • वेतन/अनुभव का प्रमाण: ₹40,000/- प्रति माह या उससे अधिक मानदेय वाले पदों के लिए, उम्मीदवारों को अपने अनुभव के दावे के समर्थन में वेतन पर्ची (Salary Slip), बैंक स्टेटमेंट या ITR की प्रति अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC): वर्तमान में किसी नौकरी (अस्थायी या नियमित) में कार्यरत उम्मीदवारों को अपने नियोक्ता से “NOC” लाना अनिवार्य है, इसके बिना इंटरव्यू में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • कार्य का नमूना (Portfolio): तकनीकी, ग्राफिक्स, ऑडियो/वीडियो या कंटेंट से संबंधित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने द्वारा किए गए लिखित या प्रकाशित कार्य, मल्टीमीडिया, आर्ट वर्क, स्क्रिप्ट या स्टोरीबोर्ड के नमूने साथ लाएं।
  • टीए/डीए (TA/DA): इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।
 आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक
विस्तृत जानकारी और विज्ञापन डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

केंद्र सरकार के अनुरोध पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पेपर लीक मामले पर औरंगाबाद तथा नागपुर में दो विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट नामित किया…ये अदालतें सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत दर्ज मामलों के अलावा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत दर्ज हुए केस की त्वरित सुनवाई करेंगी।