📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

JNU में 10वीं से लेकर PG डिग्री वाले युवाओं के लिए निकली सरकारी नौकरी…PRO समेत 267 पदों पर होगी भर्ती…जानिए डिटेल्स

JNU Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 267 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान में 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग, लाइब्रेरी साइंस, आईटी में डिग्री वाले पात्र युवा आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती की डिटेल्स

SHARE:

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली ने विज्ञापन संख्या 01/RC(NT)/2026 जारी किया है। इसके तहत ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के कुल 267 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
ग्रुप A
  • एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल)
  • एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार
  • पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO)
  • रिसर्च ऑफिसर
  • सिस्टम एनालिस्ट
  • क्यूरेटर
ग्रुप B
  • सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट
  • असिस्टेंट मैनेजर (गेस्ट हाउस)
  • स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट
  • असिस्टेंट
  • स्टेनोग्राफर
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट
  • ड्राफ्ट्समैन
  • वर्क्स असिस्टेंट
  • लिफ्ट ऑपरेटर
ग्रुप C
  • जूनियर असिस्टेंट
  • कुक
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
  • मेस हेल्पर सहित अन्य पद।
शैक्षणिक योग्यता
प्रत्येक पद के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास संबंधित पद के अनुसार निम्न में से कोई योग्यता होनी चाहिए
  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • आईटीआई
  • डिप्लोमा
  • स्नातक
  • संबंधित विषय में मास्टर डिग्री
  • बी.ई./बी.टेक.
  • आवश्यक अनुभव (जहां लागू हो)
आयु सीमा
अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कुछ पदों जैसे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-1 से लेकर पे लेवल-11 तक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के नियमानुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया
पद के अनुसार चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं—
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • स्किल टेस्ट (जहां आवश्यक हो)
  • इंटरव्यू (मुख्यतः ग्रुप A पदों के लिए)
  • डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन
ग्रुप B और ग्रुप C के अधिकांश पदों पर इंटरव्यू नहीं होगा।
परीक्षा फीस
ग्रुप A
  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹1500
  • एससी/एसटी/महिला: ₹1000
ग्रुप B एवं C
  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹1000
  • एससी/एसटी/महिला: ₹600
दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
कैसे करें अप्लाई?
  1. जेएनयू की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
  2. संबंधित नॉन-टीचिंग भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण (Registration) करें।
  4. आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन तरीके से फीस पेमेंट करें।
  7. आवेदन पत्र सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें- https://www.jnu.ac.in/sites/default/files/inline-files/AdvtNo_01_RC_NT_2026.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

भारतीय रेलवे के गौरवशाली इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय…पहली ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन जल्द होगी लॉन्च…पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीर… रेलवे की ‘हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज’ योजना के तहत 35 हाइड्रोजन ट्रेनों की होगी शुरूआत