आज का युग डिटिजल टेक्नोलॉजी का है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन जैसी कई तकनीकि का ज्ञान रखने वाले युवाओं की जल्दी तरक्की होती है। अब केव पारंपरिक शिक्षा से रोजगार नहीं मिलता, इसलिए स्किल बेस्ड एजुकेशन की डिमांड तेजी से बढ़ी है।
युवा कौशल दिवस-2026 की थीम
हुनर है तो कदर है। यदि आपके पास कोई स्किल है, टैलेंट है तो आपका करियर अच्छा बनेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने दिसंबर 2014 में एक प्रस्ताव पारित किया और 15 जुलाई 2015 को पहली बार ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ मनाया गया था।
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे बेहतर रोजगार पा सकें, उद्यमी बन सकें और आर्थिक विकास में अपना योगदान दे सकें।
इस वर्ष (2026) विश्व युवा कौशल दिवस की वैश्विक थीम “Skills for a Shared Future” (एक साझा भविष्य के लिए कौशल) रखी गई है।
यह थीम इस बात पर जोर देती है कि आज के युवाओं को न केवल पारंपरिक तकनीकी कौशल, बल्कि एक डिजिटल, हरित (Green Transition) और एआई-संचालित युग के लिए तैयार होना होगा।
सबसे युवा देश में युवाओं की स्थिति
भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, जहां की 65% से अधिक आबादी कार्यशील आयु वर्ग में आती है। आज का अधिकतर युवा रोजगार के लिए कड़ा संघर्ष कर रहा है क्योंकि उनके पास डिग्री तो है लेकिन स्किल्स नहीं है ऐसे में केंद्र सरकार युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं:
-
कौशल विकास योजनाएं: ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ (PMKVY) के तहत करोड़ों युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार ट्रेनिंग दी जा रही है।
-
बदलते आयाम: वर्तमान में पारंपरिक कोर्सेज के साथ-साथ ड्रोन टेक्नोलॉजी, कोडिंग, एआई, डेटा एनालिटिक्स, और सस्टेनेबल एनर्जी (हरित ऊर्जा) से जुड़े कौशलों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
-
राज्य स्तरीय प्रयास: उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े राज्य में आज के दिन (15 जुलाई 2026) लखनऊ में बड़े पैमाने पर ‘कौशल, रोजगार और नवाचार का महाकुंभ’ आयोजित किया गया, जहां युवाओं को ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ जैसे डिजिटल मॉडल्स से जोड़ा गया। दिल्ली और अन्य राज्यों में भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई घोषणाएं की गईं।
युवाओं के सामने चुनौतियां
युवाओं के सामने अनेकों अवसर उपलब्ध हैं तो वहीं कुछ बड़ी चुनौतियां भी हैं:
-
डिजिटल डिवाइड: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं के बीच डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक कौशल तक पहुंच में अंतर।
-
तेजी से बदलती तकनीक: हर कुछ महीनों में तकनीक बदल रही है, जिसके लिए शिक्षा और ट्रेनिंग पाठ्यक्रमों को लगातार अपडेट करने की जरूरत है।
-
रोजगार और कौशल का असंतुलन: कई बार युवा जो कौशल सीखते हैं, उद्योगों को उसकी जगह किसी अन्य आधुनिक स्किल की जरूरत होती है।
विश्व युवा कौशल दिवस का संदेश
विश्व युवा कौशल दिवस 2026 यह संदेश देता है कि यदि हमें एक समावेशी और सतत भविष्य का निर्माण करना है, तो युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुसार ‘अपस्किल’ (Upskill) और ‘रीस्किल’ (Reskill) करना होगा।
आने वाले समय में सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी उद्योगों को एक साथ मिलकर काम करना होगा ताकि शिक्षा और कौशल के बीच की दूरी को पाटा जा सके। जब देश का युवा हुनरमंद होगा, तभी वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत और दुनिया का भविष्य सुरक्षित और मजबूत हो सकेगा।
Post Views: 48



