दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न…नई दिल्ली घोषणा पत्र अपनाया गया….समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी प्रतिभागी देशों का आभार व्यक्त करते हुए अगले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए चीन को शुभकामनाएं दीं।
WHO यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ब्रिक्स देशों द्वारा स्वीकार किए गए नई दिल्ली घोषणा पत्र की सराहना की
ब्रिक्स समिट के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देश मिलकर ग्लोबल गर्वनेंस रिफॉर्म के 10 प्रपोजल तैयार करें और अगले समिट तक उन्हें ब्रिक्स रिफॉर्म रोडमैप का रूप दें
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता में 350 से अधिक बैठकों का आयोजन किया गया..देश के 30 शहरों में BRICS देशों की टीमों का स्वागत किया गया।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे…21 देशों के राष्ट्र प्रमुख समिट में हो रहे हैं शामिल