📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

साइबर क्राइम और मोबाइल फ्रॉड से है बचना…तो इस सरकारी ऐप को आज ही डाउनलोड करना

कहीं आपके नाम पर मोबाइल में लगने वाला कोई फर्जी सिम तो नहीं इश्यु हआ है...कहीं आपके नाम से एक से अधिक सिम तो जारी नहीं हुए? क्या आप अपना चोरी हुआ मोबाइल करना चाहते हैं ब्लॉक,..इन सब सवालों का जवाब देता है सरकारी ऐप 'संचार साथी'...आइए जानते हैं कि इस ऐप का प्रयोग कैसे करें?

SHARE:

दीक्षा द्विवेदी
ये स्मार्टफोन का ज़माना है। डिजिटल मीडिया का युग है। आज के समय में डिजिटिलाइजेशन के बहुत से फायदे हैं तो मोबाइल फ्रॉड, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर अपराध, फर्जी सिम जैसे कई अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड जैसे डॉक्युमेंट्स का मिसयूज होता है।
ऐसे अपराधी इन डॉक्युमेंट्स के आधार पर फर्जी सिम कार्ड जारी करा लेते हैं वहीं मोबाइल फोन चोरी होने या खो जाने पर डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा भी बना रहता है, ऐसे में सरकार का संचार साथी’ (Sanchar Saathi) पोर्टल बहुत मदद करता है।
कैसे करें ‘संचार साथी’ का प्रयोग?
‘संचार साथी’ आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी सुरक्षा कवच बनकर उभरा है। इस पोर्टल की मदद से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर सक्रिय हैं और चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक भी कर सकते हैं।
यदि आपको संदेह है कि आपके नाम पर कोई फर्जी सिम कार्ड जारी किया गया है, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करने जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • सबसे पहले संचार साथी पोर्टल पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध TAFCOP सेवा का चयन करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपके नाम पर सक्रिय सभी मोबाइल नंबरों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • यदि सूची में कोई ऐसा नंबर दिखे जो आपका नहीं है, तो उसे चुनकर ‘Not My Number’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • शिकायत दर्ज होते ही संबंधित एजेंसियां जांच शुरू कर देती हैं और आवश्यक कार्रवाई की जाती है।
मोबाइल फोन खो जाने या चोरी हो जाने पर क्या करें?
यदि आपका मोबाइल चोरी हो गया है या गुम गया है तो इससे आपका डेटा लीक हो सकता है। बैंक फ्रॉड हो सकता है तो आप संचार साथी पोर्टल पर मौजूद CEIR (Central Equipment Identity Register) फीचर का प्रयोग कर सकते हैं।
क्या है मोबाइल ब्लॉक करने करने का तरीका?
  • सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।
  • इसके बाद संचार साथी पोर्टल पर जाएं और CEIR सेवा का चयन करें।
  • मोबाइल का IMEI नंबर, मोबाइल की जानकारी और शिकायत की कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद आपका मोबाइल देशभर के मोबाइल नेटवर्क पर ब्लॉक कर दिया जाएगा।
  • इसके बाद चोर या कोई अन्य व्यक्ति उस मोबाइल में नया सिम लगाकर भी उसका उपयोग नहीं कर सकेगा।
फोन वापस मिलने पर क्या करें?
यदि आपका मोबाइल बाद में मिल जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। संचार साथी पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक किए गए मोबाइल को दोबारा अनब्लॉक भी कराया जा सकता है।
क्यों जरूरी है संचार साथी पोर्टल?
  • फर्जी सिम कार्ड की पहचान
  • साइबर फ्रॉड से सुरक्षा
  • चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने की सुविधा
  • पहचान की चोरी (Identity Theft) पर रोक
  • मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए आसान और मुफ्त सेवा
  • अधिक जानकारी के लिए इस सरकारी वेबसाइट पर क्लिक करें https://sancharsaathi.gov.in/
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें