📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर वैकेंसी..जानिए क्या है योग्यता, कैसे करें अप्लाई?

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय है जो कि ग्रेटर नोएडा में स्थित है। यहां पर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, जनर्लिज्म जैसे कैई विभागों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉन्ट्रैक्चुअल) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ये भर्ती 2026-27 के सेशन के लिए की जाएगी। आइए जानते हैं कि पात्र उम्मीदवार किस तरह से आवेदन कर सकते हैं।

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती विभिन्न स्कूलों और विभागों में की जाएगी।  इस भर्ती के तहत कई विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, जनर्लिज्म, बायोटेक्नोलॉजी, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी और सोशल साइंस से जुड़े विभाग शामिल हैं।
विभागवार पदों का विवरण
विभाग / स्कूल का नाम
पदों की संख्या
स्कूल ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
50
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी
17
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
12
स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी
बायोटेक्नोलॉजी
09
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग
01
आयुर्वेदिक साइंस
01
फॉरेंसिक साइंस
03
न्यूक्लियर मेडिसिन
01
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग
आर्किटेक्चर एंड रीजनल प्लानिंग
12
सिविल इंजीनियरिंग
09
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
06
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
06
रोबोटिक्स / ऑटोमेशन संबंधित क्षेत्र
03
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
बिजनेस मैनेजमेंट
12
स्कूल ऑफ लॉ, जस्टिस एंड गवर्नेंस
लॉ
20 (11 ऑड सेमेस्टर + 09 ईवन सेमेस्टर)
इकोनॉमिक्स
02
पॉलिटिकल साइंस
02
स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड एप्लाइड साइंसेज
एप्लाइड केमिस्ट्री
13
एप्लाइड फिजिक्स
17
फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी
15
एप्लाइड मैथमेटिक्स
20
एनवायरमेंटल साइंस
14
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार पदों की संख्या में आवश्यकता अनुसार बदलाव किया जा सकता है।
आवश्यक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संंबंधित विषय में कम से कम मास्टर्स डिग्री और यूजीसी नेट होना चाहिए। पीएचडी कर रहे या कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई 2026 शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन प्रारूप डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन भेजना होगा। आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।
जरूरी दस्तावेज
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय आवश्यकता अनुसार स्क्रीनिंग प्रक्रिया भी आयोजित कर सकता है।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट में उपलब्ध निर्धारित फॉर्म को भरकर और मांगे गए एजुकेशनल और एक्सपीरियंस डॉक्युमेंटस की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लगाकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 28 मई 2026
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें 
https://www.gbu.ac.in/Content/gbudata/jobs/UpdatedAdvt-Asst-Prof-OCFD.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें