नई दिल्ली. करियर डेस्क
यदि आप पॉलिसी रिसर्च, डिजिटल मीडिया, ग्राफिक स्टोरीटेलिंग और कंटेंट क्रिएशन में करियर बनाना चाहते हैं, तो “Covering PMO Office Stories” के तहत शुरू किया गया 12 महीने का इंटर्नशिप प्रोग्राम आपके लिए शानदार अवसर हो सकता है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को वास्तविक मीडिया, रिसर्च और कम्युनिकेशन कार्यों का अनुभव देना है।
इस इंटर्नशिप के जरिए प्रतिभागियों को रिसर्च, ग्राफिक्स, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और पॉलिसी आधारित कंटेंट तैयार करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम पूरी तरह फुल-टाइम होगा और इसकी अवधि 12 महीने निर्धारित की गई है।
आवश्यक योग्यता
जिन युवाओं के पास निम्नलिखित में से किसी एक क्षेत्र में रुचि है और इन विषयों में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा है, वे आवेदन कर सकते हैं
-
पॉलिसी, राजनीति, रक्षा और कूटनीति में रुचि रखने वाले रिसर्च माइंड्स
-
डिजाइन, डेटा विजुअलाइजेशन और विजुअल कम्युनिकेशन में दक्ष ग्राफिक स्टोरीटेलर्स
-
सोशल मीडिया ट्रेंड्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ रखने वाले डिजिटल कम्युनिकेटर्स
प्रमुख जिम्मेदारियां
इंटर्न्स को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिनमें शामिल हैं
-
नीतियों और प्रमुख घटनाओं पर रिसर्च और विश्लेषण
-
इन्फोग्राफिक्स और विजुअल स्टोरी तैयार करना
-
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट मैनेजमेंट
-
विशेषज्ञों और वरिष्ठ टीम सदस्यों के साथ काम करना
इंटर्नशिप से क्या मिलेगा फायदा?
इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं को
-
रिसर्च, मीडिया और डिजाइन का प्रैक्टिकल अनुभव
-
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप
-
इंटर्नशिप पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट
-
राष्ट्रीय महत्व की स्टोरीज पर काम करने का अवसर
इंटर्नशिप अवधि
-
अवधि: 12 महीने की फुल-टाइम इंटर्नशिप
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार अपना CV और पोर्टफोलियो ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पोस्टर में दिए गए QR कोड और लिंक के जरिए पूरी की जा सकती है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है। आवेदकों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
अप्लाई करने के लिए इस गूगल फॉर्म को भर सकते हैं- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdtYcL-Y-7hSauXt1SRQS4w_La1dmbLxkQ8kPmsv-84vUu77g/viewform
Post Views: 103


