📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NTPC के साथ जुड़कर बनाएं करियर…इस योजना के तहत युवाओं को मिल रहे हैं ‘पेड इंटर्नशिप’ के अवसर

भारत सरकार के उपक्रम NTPC Limited द्वारा युवाओं के कौशल विकास और एनर्जी सेक्टर में प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस प्रदान करने के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” की शुरुआत की गई है। यह योजना देश के युवाओं को उद्योग से जोड़ने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत NTPC यानि नेशनल पॉवर थर्मल कॉरपोरेशन 3000 से अधिक इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराने जा रहे हैं। इससे युवाओं को ऊर्जा क्षेत्र में कार्य करने का वास्तविक अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल युवाओं को प्रशिक्षित करना है, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है।

यह पहल विद्यार्थियों एवं नव स्नातकों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने, कौशल विकसित करने तथा पेशेवर कार्य संस्कृति को समझने का एक सशक्त मंच प्रदान करती है।

उम्र और योग्यता:

इस इंटर्नशिप के लिए वे युवा आवेदन कर सकते हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं से लेकर स्नातकोत्तर (Postgraduate) तक है। आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

साथ ही, उम्मीदवार के परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए और वह किसी अन्य अप्रेंटिसशिप योजना में नामांकित नहीं होना चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें अपने संस्थान से एनओसी (No Objection Certificate) प्राप्त हो।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड ?

इस योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को ₹9000 प्रति माह का इंटर्नशिप स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त ₹6000 की एकमुश्त अनुदान राशि और प्रतिदिन ₹100 भोजन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।

यह योजना युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी कौशल और औद्योगिक अनुभव प्रदान करती है, जिससे वे भविष्य में रोजगार के लिए अधिक सक्षम बन सकें। साथ ही, यह पहल ऊर्जा क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

कैसे करें आवेदन ?

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन है, जिससे देशभर के युवा इसमें आसानी से भाग ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो उन्हें सीखने, अनुभव प्राप्त करने और अपने करियर को नई दिशा देने में मदद करेगा। यह योजना “स्किल इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को भी मजबूती प्रदान करती है।

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://pminternship.mca.gov.in/login/

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया…सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ..केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों को संबोंधन…कहा…विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके नारी शक्ति के सपने को कुचल दिया…तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तीनों ही महिला विरोधी और एंटी रिफॉर्म वाली पार्टियां हैं