📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

नेशनल बुक ट्रस्ट को चाहिए मीडिया कोऑर्डिनेटर…इस तारीख को होंगे वॉक-इन इंटरव्यु

नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक स्वायत्तशासी संगठन है जिसकी स्थापना 1 अगस्त 1957 में हुई थी। ये संस्थान हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में विविध प्रकार की पुस्तकों का प्रकाशन करता है। इसके अलावा देश-विदेश में पुस्तक मेले का आयोजन भी एक प्रमुख कार्य है। संस्थान ने कॉन्ट्रैक्चु्अल लेवल पर मीडिया कोऑर्डिनेटर के 2 पदों पर वॉक इन इंटरव्यु के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) देश का एक प्रमुख किताबों से जुड़ा हुआ संस्थान है जो हिंदी, अंग्रेजी और अन्य प्रमुख भारतीय भाषाओं पर पुस्तकों का प्रकाशन और वितरनण करता है।

इसके अलावा एनबीटी ब्रेल लिपि में भी पुस्तकों का प्रकाशन करता है। यह संस्थान नई दिल्ली में वर्ल्ड बुक फेयर का आयोजन करता है और हर साल 14 से 20 नवम्बर तक ‘राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह’ भी मनाता है।

आज जब “डिजिटल इंडिया” और “पढ़ेगा भारत तो बढ़ेगा भारत” जैसे कार्यक्रम विकसित भारत की दिशा में महत्पूर्ण कार्य कर रहे हैं  तो तब नेशनल बुक ट्रस्ट को ऐसे मीडिया कोऑर्डिनेटर की ज़रूरत है जो आज के सोशल मीडिया के युग में छात्रों और सभी पाठकों को किताबों और अन्य साहित्यिक कृतियों को आधुनिक संचार तकनीकों से जोड़ सके।

आवश्यक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनर्लिज्म, मास कम्युनिकेशन, पब्लिक रिलेशन, डिजिटल मीडिया स्टडीज में डिग्री वहीं ऐच्छिक योग्यता इन्हीं विषयों में मास्टर्स डिग्री है।

एक्सपीरियंस– किसी भी अच्छे संस्थान में मीडिया रिलेशन, पब्लिक रिलेशन, कारपोरेट कम्युनिकेशन काम करने का कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

MUST READ- DD News में कॉपी राइटर/कॉपी एडिटर की निकली वैकेंसी..80 हज़ार तक है सैलरी..जल्द करें अप्लाई

 महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ-

  • प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,डिजिटलऔर सोशल मीडिया के साथ कोऑर्डिनेट करना।
  • पुस्तक मेलों और संबंधित आयोजनों के प्रचार के लिए प्रेस रिलीज, मीडिया ब्रीफ और प्रेस नोट्स का ड्रॉफ्ट तैयार करना और उनका प्रसार करना।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करना और मीडियाकर्मियों से संपर्क करना,
  • मीडिया कवरेज की निगरानी करना और दैनिक मीडिया रिपोर्ट तैयार करना

उम्र सीमा- अधिकतम 45 वर्ष

पारिश्रमिक- 70-80 हज़ार रुपए प्रति माह

कैसे करें अप्लाई– इच्छुक पात्र उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म भरकर और उसमें सभी आवश्यक एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से संबंधित सेल्फ अटेस्टेड डॉक्युमेंट्स लगाकर वॉक-इन इंटरव्यु के लिए 30 दिसंबर 2025 को 2 बजे उपस्थित हों। इंटरव्यु के समय डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए ओरिजनल डॉक्युमेंट्स लाना न भूलें।

ज्यादा जानकारी और एप्लीकेशन फॉर्म के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें-

https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/attachmentNews/friday-december-26-20254-11-26-pmwalk-in-interview-for-the-post-of-media-co-ordinator.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला …सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे अभिषेक बनर्जी…तृणमूल कांग्रेस ने हमले के लिए बीजेपी की सरकार पर लगाया आरोप