नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। देश की प्रमुख परीक्षाओं में से एक यूजीसी नेट का नोटिफिकेशन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि एनटीए के द्वारा जारी कर दिया गया है।
6 दिनों तक दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
एनटीए के मुताबिक, यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर, 2, 3, 5, 6 एवं 7 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। ये परीक्षा सुबह और शाम की दो शिफ्ट में होगी। सुबह की शिफ्ट का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक है वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शाम 3 से 6 बजे तक होगी।
कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप?
एनटीए के मुताबिक, एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप निर्धारित परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। पहला पेपर 31 दिसंबर से है तो उम्मीद की जा रही है कि सिटी स्लिप 21 या 22 दिसंबर को एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकती है.
यूजीसी नेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर क्लिक करें फिर होम पेज पर दिख रहे LATEST NEWS में Advance City Intimation for UGC-NET Dec 2025 पर क्लिक करें।
इसके बाद जो पेज ओपेन होगा उसमें एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर सब्मिट करें इसके बाद सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर खुल जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
कब डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड?
एनटीए के मुताबिक, निर्धारित एग्जाम डेट से 4-5 दिन पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एग्जाम के लिए सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड के रूप में मान्य नहीं किया जाता है।
ऐसे में आप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें और एडमिट कार्ड लाइव होते ही इसे एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड करके रख लें। इसका प्रिंट आउट और कोई आधार कार्ड या वोटर कार्ड जैसे कोई एक वैलिड पहचान पत्र भी एग्जाम सेंटर में लेकर जाएं अन्यथा आपको एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
ज्यादा जानकारी के लिए क्या करें?
इस परीक्षा से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in पर क्लिक करें। इस वेबसाइट में विषयवार परीक्षा की तारीखों के बारे में बताया गया है। यहीं से एग्जाम का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
सबजेक्टवाइज एग्जाम शेड्यूल जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इसके अलावा किसी भी तरह की मदद के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


