📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NCERT में एकेडमिक कंसल्टेंट समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी…1 लाख तक मिलेगी सेलरी…जानिए कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यु ?

एनसीईआरटी के ही एक विभाग केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) में कुछ प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने के लिए संविदा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए वॉक-इन इंटरव्यु होंगे। जो उम्मीदवारों के एक्सपीरियंस के लिए इंटरव्यु के समय सेलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट या इंकम टैक्स रिटर्न यानि आईटीआर की कॉपी लानी होगी। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

PC- NCERT

नई दिल्ली. करियर डेस्क ।  एनसीईआरटी यानि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के  केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) में एकेडमिक कंसल्टेंट समेत कई पदों पर कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए क्या है आवश्यक योग्यता, अनुभव और कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यु, आइए जानते हैं

पोस्ट- कंसल्टेंट (एकेडमिक)

पदों की संख्या- 10

योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। यूजीसी नेट या स्लेट भी अनिवार्य योग्यता है जबकि ऐच्छिक योग्यता में संबंधित विषय में पीएचडी है।

अनुभव- 3 साल

पारिश्रमिक– 80 हज़ार रूपए प्रति माह

उम्र सीमा- अधिकतम 45 वर्ष। रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 70 वर्ष

आवेदन और वॉक-इन इंटरव्यु-  ऑफिशियल लिंक पर दिए गए स्कैनर के ज़रिए रजिस्ट्रेशन करें या फिर निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक शैक्षिक और अनुभव से संबंधित डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपीज लेकर निर्धारित तारीख 9 दिसंबर 2025 को सुबह 9.30 बजे से वॉक-इन इंटरव्यु के लिए आएं.


पोस्ट- सीनियर कंसल्टेंट (एकेडमिक)

पदों की संख्या- 1

योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। यूजीसी नेट या स्लेट और संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए।

अनुभव- 5 साल

पारिश्रमिक– 1 लाख रूपए प्रति माह

उम्र सीमा- अधिकतम 45 वर्ष। रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 70 वर्ष

आवेदन और वॉक-इन इंटरव्यु-  ऑफिशियल लिंक पर दिए गए स्कैनर के ज़रिए रजिस्ट्रेशन करें या फिर निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक शैक्षिक और अनुभव से संबंधित डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपीज लेकर निर्धारित तारीख 9 दिसंबर 2025 को सुबह 9.30 बजे से वॉक-इन इंटरव्यु के लिए आएं


पोस्ट- जूनियर प्रोजेक्ट फेलो (जेपीएफ)

पदों की संख्या- 11

योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री

अनुभव- 4 साल

पारिश्रमिक– 56 रूपए प्रति माह

उम्र सीमा- अधिकतम 45 वर्ष। रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 70 वर्ष

आवेदन और वॉक-इन इंटरव्यु-  ऑफिशियल लिंक पर दिए गए स्कैनर के ज़रिए रजिस्ट्रेशन करें या फिर निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक शैक्षिक और अनुभव से संबंधित डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपीज लेकर निर्धारित तारीख 8 दिसंबर 2025 को सुबह 9.30 बजे से वॉक-इन इंटरव्यु के लिए आएं


पोस्ट- सिस्टम एनालिस्ट

पदों की संख्या- 1

योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से कंम्प्युटर साइंस में मास्टर्स डिग्री या फिर आईटी/  कंम्प्युटर/इलेक्ट्रॉनिक्स में  बीई, या बीटेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

अनुभव- 4 साल

पारिश्रमिक– नेट या पीएचडीके लिए 37 हजार रूपए प्रति माह, नॉन-नेट के लिए 35 हज़ार रु प्रति माह

उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष

आवेदन और वॉक-इन इंटरव्यु-  ऑफिशियल लिंक पर दिए गए स्कैनर के ज़रिए रजिस्ट्रेशन करें या फिर निर्धारित आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक शैक्षिक और अनुभव से संबंधित डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपीज लेकर निर्धारित तारीख 8 दिसंबर 2025 को सुबह 9.30 बजे से वॉक-इन इंटरव्यु के लिए आएं

सभी पदों से संंबंधित अधिक जानकारी और आवेदन पत्र (फॉर्म) के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें

https://ncert.nic.in/pdf/announcement/vacancies/projectstaffvacancy/various_post_ciet_1-12.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें