नई दिल्ली. एजुकेशन डेस्क. UPSC सिविल सर्विस की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने संघ लोक सेवा आयोग की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट में जाकर चेक कर सकते हैं।
UPSC मेंस में 2736 कैंडिडेट्स हुए पास
आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस साल (2025) में कुल 2736 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मेन्स परीक्षा पास की है जिनको अब सिलेक्शन प्रोसेस के लास्ट स्टेप यानि इंटरव्यु (पर्सनालिटी टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के लिए ई-लेटर जल्दी ही इश्यु किए जाएँगे, जिसे आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in और https://www.upsconline.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। जो उम्मीदवार अपने ई-समन पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें तुरंत आयोग कार्यालय से पत्र द्वारा या फ़ोन नंबर 011-23385271, 011-23381125 या फ़ैक्स नंबर 011-23387310, 011-23384472 पर या ईमेल (csm-upsc@nic.in) पर संपर्क करना चाहिए।
इंटरव्यु संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किए जाएँगे।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
- रिजल्ट चेक करने के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट का पेज खुल जाएगा।
- अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके रख लें।
- भविष्य में संदर्भ के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर रख लें।
रिजल्ट चेक करने के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://upsc.gov.in/sites/default/files/WR-CSME-2025-Engl-RollList-111125.pdf
UPSC सिविस सर्विसेज के इंटरव्यु की तैयारी कैसे करें?
सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन देश की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाती है। लाखों छात्र हर साल इस परीक्षा में बैठते हैं जिसमें कुछ हजार ही प्री और मेंस पास करने के बाद इंटरव्यु तक पहुंच पाते हैं। इंटरव्यु के बाद भी कुछ कंडीडेट्स सिलेक्ट होते हैं तो कुछ रिजेक्ट ।
ऐसे में फाइनल रिजल्ट की चिंता किए बगैर इंटरव्यु के लिए सर्वश्रेष्ठ तैयारी करें। सामान्य तौर पर निम्नलिखित विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं
- आपकी एजुकेशनल बैकग्राउंड, फेमिली बैकग्राउंड और आपके पते, गृह जिला, गृह राज्य से संबंधित प्रश्न हो सकते हैं।
- सिविल सेवा में ही क्यों आना चाहते हैं
- अगर आप पहले ही कहीं सर्विस कर रहे हैं तो उसके बारे में पूछा जा सकता है
- क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे से जुड़े सवाल
- आपकी हॉबीज से जुड़े सवाल आदि।
- सवालों के जवाब देते समय अपने जवाब संतुलित और व्यावहारिक रखें और अपना अपना दृष्टिकोण सकारात्मक और प्रगतिशील रखें
- विवादास्पद मुद्दों पर हर तरह के पक्ष से जुड़े तर्क और तथ्य को प्रस्तुत करें
- मॉक इंटरव्यु के माध्यम से प्रैक्टिस करें



