📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से जुड़ने का सुनहरा अवसर…यंग प्रोफेशनल के रूप में ज्वाइन करके बनाएं अपना करियर

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग यूनिट में 49 यंग प्रोफेशनल्स की वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना चाहिए। सिलेक्शन होने पर 75 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे। आइए आवेदन और सिलेक्शन प्रॉसेस के बारे में जानते हैं

SHARE:

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (MSJ&E) भारत सरकार का नोडल विभाग है जो हाशिए पर पड़े और कमजोर समूहों के विकास और कल्याण के लिए समग्र नीति, योजना और कार्यक्रमों/योजनाओं के समन्वय के लिए कार्य करता है। MSJ&E के अंतर्गत विभिन्न केंद्रीय/राज्य सरकार के विभागों/अन्य कार्यान्वयन एजेंसियों के माध्यम से कई योजनाएँ डिज़ाइन और कार्यान्वित की जाती हैं जिनकी समय-समय पर निगरानी और मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है

पद– यंग प्रोफेशनल

पदों की संख्या- 49  ( जनरल- 26, ओबीसी-13, एससी-7, एसटी-3)

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी सब्जेक्ट में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री

अनुभव- संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव

उम्र सीमा- अधिकतम 28 वर्ष। सरकारी नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगेरी के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

पारिश्रमिक– 75 हज़ार रु. प्रति माह तक

आवेदन कैसे करें- इच्छुक पात्र उम्मीदवारों को ऑन-लाइन आवेदन करना होगा।

चयन प्रक्रिया- ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से सिलेक्शन होगा। उम्मीदवारों को सामाजिक मुद्दों, भारत सरकार द्वारा संचालित सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं या राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर एक (01) घंटे में 2 निबंध लिखने होंगे (प्रत्येक निबंध 50 अंकों का और कुल अंक 100 होंगे)। निबंध 500 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।

दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, कोलकाता, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में परीक्षा केंद्र होंगे। उम्मीदवार अपने पसंद के परीक्षा केंद्र को ऑनलाइन आवेदन करते समय सिलेक्ट कर सकते हैं।

ऑन-लाइन आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/96176/Index.html

ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें

https://socialjustice.gov.in/writereaddata/UploadFile/50161762250071.pdf  

ये भी पढ़िए

प्रसार भारती ने कॉपी एडिटर, गेस्ट कोऑर्डिनेटर जैसे कई पदों के लिए निकाली वैकेंसी..ऐसे करें अप्लाई

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें