नई दिल्ली. करियर डेस्क ।
ई-पत्रिका ‘सपनों की उड़ान’ एनसीईआरटी यानि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, के द्वारा हर महीने प्रकाशित की जाती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर 23 अगस्त 2024 को इसका उद्घाटन संस्करण जारी किया था।
इस पत्रिका में पूरे भारत से सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और एकलव्य मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों द्वारा कंटेट भेजा जाता है। ई-पत्रिका में अंग्रेजी और हिंदी में कविता, निबंध, कहानियां, उपाख्यान और पहेलियां शामिल हैं। यह एक बहुभाषी मासिक ई-पत्रिका है जो कि एनसीईआरटी के पोर्टल पर उपलब्ध है।
इस पत्रिका के लिए असिस्टैंट एडिटर (अंग्रेजी) के लिए अनुबंध के आधार पर वैकेंसी निकली है जिसके लिए आवश्यक योग्यता और अनुभव इस प्रकार है
पोस्ट- असिस्टेंट एडिटर (अंग्रेजी)
आवश्यक योग्यता- यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी यूनीवर्सिटी या संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ बैचलर्स डिग्री मास्टर्स और जनर्लिज्म मास कम्युनिकेशन या बुक पब्लिशिंग में पीजी डिप्लोमा जिसमें एडिटिंग एक अनिवार्य सब्जेक्ट के तौर पर हो
अनुभव- किसी मीडिया या पब्लिकेशन हाउस में काम करने का 5 साल का अनुभव
पारिश्रमिक– 56 हज़ार रूपए प्रति माह
उम्र सीमा- अधिकतम 45 वर्ष
चयन प्रक्रिया- इस पद हेतु सिलेक्शन रिटेन टेस्ट और इंटरव्यु के माध्यम से किया जाएगा। टेस्ट के लिए निर्धारित फार्मेट में फॉर्म भरकर और अपना एक अपडेटेड सीवी लगाकर 31 अक्तूबर तक deaa.ncert@nic.in पर ई-मेल करें।
रिटेन टेस्ट 3 नवंबर, 2025 को सुबह 10 बजे होगा। टेस्ट में पर्फामेंस के आधार पर शॉर्टलिस्टेड कंडीडेट्स का इंटरव्यु 10 नवंबर, 2025 को सुबह 11 बजे से होगा।
इंटरव्यु के समय अपने सारे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर आना है। साथ ही 40 हज़ार से अधिक की सैलरी स्लिप या बैंक स्टेटमेंट या आईटीआर फॉर्म लाना आवश्यक है जिससे एक्सपीरियंस काउंट होगा।
सिलेक्टेड कंडीडेट को तुरंत ज्वाइन करना अपेक्षित है। फिलहाल संविदा के आधार पर इस पद पर नियुक्ति 31 मार्च 2026 है जिसे प्रोजेक्ट की ज़रूरत और कंडीडेट की पर्फामेंस के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://ncert.nic.in/pdf/announcement/vacancies/projectstaffvacancy/DEAA_Assistant_editor.pdf




