📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

IPL 2025: अहमदाबाद में 3 जून को होगा फाइनल मुकाबला…BCCI ने इस वजह से लिया फैसला..!!

आईपीएल की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, "प्लेऑफ के लिए निर्धारित जगहों के स्थान पर नए जगहों पर मैच कराने का निर्णय आईपीएल संचालन परिषद द्वारा लिया गया है। BCCI ने ऐसा फैसला क्यों लिया है, आइए जानते हैं।

SHARE:

IPL का फाइनल मैच अहमदाबाद में होगा आयोजित

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान स्थित कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया. इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए. इसका असर IPL पर भी पड़ा. IPL के सभी मैच को रोक दिया गया.

सीज फायर के बाद शुरू हुए IPL के बाकी मैच

दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का एलान होने के बाद जब स्थितियां सामान्य हुईं तब IPLके बाकी बचे हुए मैच शुरू हुए. IPL टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए मैच 17 मई को शुरू हुए.

बचे हुए 17 मैच मुंबई, लखनऊ, अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर और मुलनपुर में आयोजित किये जाएंगे, जबकि क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर अब 29 और 30 मई को न्यू चंडीगढ़ में होंगे। क्वालीफायर 2 मैच 1 जून और फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

IPL प्लेऑफ की क्या है स्थिति?

IPL प्लेऑफ की बात करें तो  गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं। बाकी कौन सी तीन टीमें जगह बनाएंगी, ये देखना होगा फिलहाल तो प्रदर्शन के आधार पर लगता है कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं।

लीग स्टेज के अंत में शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर 1 में आमने-सामने होंगी, जिसमें विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेंगी। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी, जिसमें हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।

क्वालीफायर 1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम फाइनल में दूसरे स्थान के लिए क्वालीफायर 2 में मुकाबला करेंगी, जहां क्वालीफायर 1 और 2 के विजेता प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक बयान में कहा गया, “आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मौसम की स्थिति और अन्य मापदंडों को ध्यान में रखते हुए प्लेऑफ के लिए नए वेन्यू का फैसला किया है।”

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक, 2026 किया पेश…लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर होंगी 850…जिनमें से 815 सदस्य राज्यों से और 35 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों से चुने जाएंगे.