📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

पीएम मोदी ने मुंबई में वेव्स 2025 का किया उद्घाटन…कहा…ग्लोबल टैलेंट, ग्लोबल क्रिएटिविटी का बना ग्लोबल इकोसिस्टम

वेव्स यानि वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट का उद्घाटन पीएम मोदी ने मुंबई के जिओ कंवेंशन सेंटर में किया. उन्होंने कहा कि कल्चर की, क्रिएटिविटी की, कंटेंट की ये वेव है जो यूनिवर्सरल कनेक्ट करती है.

SHARE:

वेव्स 2025 का उद्घाटन करते पीएम मोदी PC- PIB

मुंबई. पीएम मोदी ने वेव्स 2025 का जिओ कंवेंशन सेंटर में उद्घाटन किया. इस रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ 100 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. पीएम ने इस मौके पर क्या कहा, आइए जानते हैं.

कल्चर, क्रिएटिविटी, कंटेंट की ‘वेव’

पीएम मोदी ने कहा कि, वेव्स में ‘आज 100 से अधिक देशों  के आर्टिस्ट, इंवेस्टर, इनोवेटर और पॉलिसीमेकर्स एक साथ आने का मंच प्रदान किया है.

यहां पर एक तरह से लोकल टु ग्लोबल टैलेंट के साथ ग्लोबल क्रिएटिविटी दिखाने के लिए एक ग्लोबल इकोसिस्टम बनाया जा रहा है वेव्स वाकई एक वेव है जिसमें कल्चर, क्रिएटिविटी, यूनिवर्सरल कनेक्ट शामिल है. इस वेव में मीडिया, फिल्में, म्यूजिक, गेमिंग, एनिमेशन, स्टोरीटेलिंग और क्रिएटिविटी का अथाह सागर है.

वेव्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जो हर आर्टिस्ट का है, हर कंटेंट क्रिएटर का है, जो अपने टैलेंट के साथ, नए आइडिया के साथ, क्रिएटिव वर्ल्ड के साथ जुड़ेगा.’

भारतीय सिनेमा का है बड़ा महत्व

पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा के शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि, आज से 112 साल पहले यानि 3 मई 1913 को भारत में पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी. इसके निर्माता, दादा साहब फाल्के जी थे.

भारतीय सिनेमा ने बीती एक सदी में भारतीय फिल्मों की सफलता और लोकप्रियता दुनिया के कोने-कोने में देखने को मिली है. रूस में राज कपूर की लोकप्रियता, कान्स में सत्यजीत रे की लोकप्रियता और ऑस्कर में RRR की सक्सेस इस बात का प्रमाण है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘चाहे वह गुरु दत्त की काव्यात्मक सिनेमा हो या फिर एआर रहमान की धुन हो या राजामौली की महागाथा, हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है.

वेव्स एक ऐसा ही प्रयास है जिसमें कला को, कलाकार को, और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने तक प्रयास किया जाएगा.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया…सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ..केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों को संबोंधन…कहा…विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके नारी शक्ति के सपने को कुचल दिया…तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तीनों ही महिला विरोधी और एंटी रिफॉर्म वाली पार्टियां हैं