नई दिल्ली. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानि CISCE ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया है.
कैसा रहा रिजल्ट?
इस बार भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. हाईस्कूल यानि 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का रिजल्ट 99.37% रहा जबकि 98.64% लड़के पास रहे ।
वहीं, इंटरमीडिएट यानि 12वीं क्लास में भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बाजी मारी. लड़कियों का रिजल्ट 99.45 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.64% रहा।
कैसे चेक करें रिजल्ट ?
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें
- CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.cisce.org पर क्लिक करें
- इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें
- फिर अपने कोर्स कोड के रुप में ICSE/ISC को सिलेक्ट करें
- इसके बाद लॉगिन करें. इसके लिए अपना यूजर आई डी नंबर, जन्म तिथि लिखें
- रिजल्ट स्क्रीन पर क्लिक करते ही आपको अपना रिजल्ट दिखाई देगा
SMS से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
स्टूडेंट्स SMS के द्वारा भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आईसीएसई के बाद अपनी विशिष्ट सात अंकों की विशेष आईडी संख्या लिखें और इसे फोन नंबर 09248082883 पर भेज दें.
उदाहरण के लिए अगर आपकी विशिष्ट आईडी 1234567 है, तो आप आईसीएसई 1234567 को 09248082883 पर SMS भेज सकते हैं. मैसेज डिलीवर होते है आपको आपका रिजल्ट आपके फोन में टेक्स्ट मैसेज के रुप में प्राप्त हो जाएगा.




