नई दिल्ली. देश की सबसे प्रतिष्ठित, सबसे बड़ी और सबसे कठिन परीक्षा माने जाने वाली सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. लाखों छात्र हर साल इस परीक्षा की तैयारी करते हैं जिनमें से कुछ ही लोग सिलेक्ट होते हैं आइए जानते हैं कि इस साल किसने टॉप किया, इस साल का रिजल्ट कैसा रहा?
कौन बना टॉपर?
संघ लोक सेवा आयोग यानि UPSC ने आज सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया हैं. UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट http://upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
इस साल प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने इस परीक्षा को टॉप किया है, हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे नंबर पर रहे हैं.
कौन हैं शक्ति दुबे ?
प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे शुरू से पढ़ने में बहुत अच्छी रही हैं. उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई प्रयागराज से ही किया है वहीं ग्रेजुएशन ग्रैजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया है.
बनारस हिंदू यूनीवर्सिटी यानि बीएचयू से उन्होंने साल 2018 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने राजनीति विज्ञान और इंटरनेशनल रिलेशंस को ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर रखकर अपनी तैयारी की.
इस साल कुल 1009 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है. सिविल सर्विस एग्जामिनेशन के माध्यम से IAS, IPS, IFS, IRS, ITS और केंद्र सरकार की अन्य ग्रुप ‘A’ और ‘B’ सेवाओं में ज्वाइनिंग होती है.



