📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

पीएम इंटर्नशिप स्कीम में आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ी…अब इस तारीख़ तक करें अप्लाई..!!

SHARE:

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली. देश में बेरोजगारी की बड़ी समस्या हमेशा से रही है. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में पीएम इंटर्नशिप योजना के बारे में एलान किया था. इसी के तहत अब अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़कर 15 अप्रैल 2025 कर दी गई है. आइए जानते हैं इस योजना की डिटेल्स

पेड इंटर्नशिप का अवसर

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत पढ़े-लिखे युवाओं से आवेदन आमंत्रित किया है. इसके तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई है।

इंटर्नशिप से अभ्यर्थियों को इंडस्ट्री में काम करके सीखने का मौका मिलेगा. एक साल तक की ये इंटर्नशिप होगी जो एक तरह की ट्रेनिंग होती है. इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 5 रुपए स्टाइपेंड भी मिलेगा. इस योजना के तहत चयनित युवाओं को बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने को मिलता है.

क्या है आवश्यक योग्यता?

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए अप्लाई करने के लिए किसी भी मान्यता बोर्ड से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या फिर किसी भी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की कम से कम 18 वर्ष और अधिकतकम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए वहीं ओबीसी/एससी/एसटी के लिए सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

कैसे करें अप्लाई?

इस योजना के तहत ऑन-लाइन अप्लाई करना होगा.  http://pminternship.mca.gov.in लिंक पर जाकर अप्लाई करें इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर क्लिक करें. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरिेए और आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.

इसके बाद लोकेशन, सेक्टर, वर्क रोल और क्वालिफिकेशन के आधार पर अधिकतम 5 इंटर्नशिप विकल्प चुनें.

इसके बाद  फॉर्म डाउनलोड करें: भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को सेव कर लें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें