पटना. हमारे देश में बहुत से युवा पुलिस में भर्ती के लिए तैयारियां करते हैं. सुबह शाम अपने इलाकों में रनिंग करते हैं, व्यायाम करते हैं ताकि फिजकल टेस्ट पास हो जाएं. अगर आप भी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो बिहार से अच्छी ख़बर आई है. दरअसल बिहार पुलिस में भर्ती का विज्ञापन निकला है. आइए जानते हैं कैसे करें अप्लाई?
बिहार पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए निकली वैकेंसी
बिहार पुलिस में 19838 कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानि 12वीं पास होना चाहिए.
उम्र सीमा की बात करें तो जनरल कैटेगरी के 18 से 25 वर्ष, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों की उम्र 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की महिला उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष जबकि एससी, एसटी महिला उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती में जो उम्मीदवार सेलेक्ट होंगे उन्हें पेबैंड के लेवल 3 के तहत हर महीने 21700 रुपये से 69100 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.
कैसे करें अप्लाई?
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए ऑन-लाइन अप्लाई करना होगा. इसका लिंक है https://csbc.bihar.gov.in/
इस लिंक पर क्लिक करके बिहार पुलिस के Advt. No. 01/2025 के लिंक पर क्लिक करें जिसके बाद ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएंगे. इस फॉर्म को भरें फिर ज़रूरी डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें.
इसके बाद नेटबैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के ज़रिए एग्जाम फीस (जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 675 रुपये और एससी/एसटी, महिला और ट्रांसजेंडर के लिए180 रुपये ) का पेमेंट करें
इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंट ऑउट निकाल कर रख लें


