📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

इधर वक्फ बिल पर बिजी रही मोदी सरकार..उधर ट्रंप ने भारत समेत 100 देशों पर छेड़ दिया ‘टैरिफ़ वॉर’

SHARE:

अमेरिकी प्रेसीडेंट ट्रंप ने भारत पर लगाया 26 फीसदी टैरिफ PC- Reuters

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट की नीति अपनाते हुए दुनियाभर के 100 देशों में ‘टैरिफ वॉर’ छेड़ दिया है. इधर मोदी सरकार वक्फ बिल को पास कराने में बिजी रही उधर मोदी जी अपना दोस्त बताने वाले ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ़ लगाने का ऑफिशियली एलान कर दिया है.

अमेरिका ने लगाया  ‘डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ़’

टैरिफ़ के अर्थ की बात करें तो ये किसी देश से आयात किए जाने वाले सामान या उत्पाद पर लगने वाला एक तरह का टैक्स का है जिसका भुगतान सामान आयात करने वाली कंपनी अपने देश की सरकार को करती है.

अमेरिका ने भारत समेत ऐसे 100 देशों की सूची जारी की है जिनपर ‘डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ़’ लगाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीतने पर कहा था कि वे अमेरिका फर्स्ट की नीति पर काम करते हैं. तो कोई देश अगर अमेरिकी सामानों पर ज़्यादा आयात शुल्क लगाता है, तो अमेरिका भी उस देश से आने वाली चीजों पर ज़्यादा आयात शुल्क यानी टैरिफ़ लगाएगा. इसको टिट फॉर टैट कहा जा सकता है.

भारत सरकार ने दी प्रतिक्रिया

संसद में कांग्रेस ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर इस मामले में जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि 26 फीसदी का टैरिफ लगाने से देश की अर्थव्यस्था चरमरा जाएगी. खड़गे ने कहा कि अमेरिका एक चालाक बिजनेसमैन है जो अपने दोस्तों को भी नहीं छोड़ता

उधर केंद्र सरकार ने कहा कि अमेरिका के इस फैसले का फिलहाल अध्ययन किया जा रहा है. इसके लिए अमेरिका से उचित समय आने पर बातचीत की जाएगी और भारतीय हितों को सुरक्षित रखा जाएगा.

भारत पर सबसे कम यानि 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया है. एक्सपर्ट्स के अनुसार ट्रंप के इस फैसले का भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा असर नहगीं पड़ेगा लेकिन कुछ सेक्टर्स पर थोड़ा बहुत असर पड़ सकता है.

ट्रंप ने छेड़ दिया ‘टैरिफ़ वार’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 100 देशों में टैरिफ लगाने के एलान के बाद दुनिया भर में खलबली मच गई है. ज्यादातर देशों ने ट्रंप के इस फैसले की आलोचना की है.
उधर  डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ के एलान के बाद से एशिया के कई देशों पर अच्छा ख़ासा असर पड़ा है. ट्रंप ने चीन पर 34 फ़ीसदी, वियतनाम पर 46 फ़ीसदी और कंबोडिया पर 49 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया है.
भारत पर 26 प्रतिशत, चीन पर 34, बांग्लादेश पर 37 तो कंबोडिया पर 49 प्रतिशत का टैरिफ लगाया। लेकिन दुनिया के एक छोटे से देश लेसोथे पर 50 फीसदी टैक्स लगाया. कनाडा से लेकर चीन तक अमेरिका के इस ‘टैरिफ़ वार’ पर पलटवार करने की रणनीति बना रहे हैं.

एजेंसियां

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया…सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ..केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी का देशवासियों को संबोंधन…कहा…विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके नारी शक्ति के सपने को कुचल दिया…तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस तीनों ही महिला विरोधी और एंटी रिफॉर्म वाली पार्टियां हैं