📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग में पाएं सरकारी नौकरी…इस तारीख तक करें अप्लाई

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन के 400 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए क्या है योग्यता और कैसे करना है आवेदन?

SHARE:

लखनऊ। UPSSSC यानी Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Board ने सिंचाई विभाग के लिए विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2026 जारी किया है।
यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने आईटीआई से किसी टेक्निकल सब्जेक्ट में पढ़ाई की है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पूर्ण रूप से स्थायी होगी।
पद- असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन
पदों की संख्या- 400 जिनमें से 163 पद अनारक्षित, एससी के 82, ओबीसी के 107, एसटी के 10 और ईडब्ल्यूएस के 40 पद हैं।
आवश्यक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास यूपी बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल यानि 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए
इसके साथ ही  किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 2 वर्ष का आईटीआई (ITI) से सर्टिफिकेट या डिप्लोमा मशीन, फिटर, वायरमैन, टर्नर में से किसी में
में होना चाहिए। या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, भारत सरकार द्वार दिया गया तीन वर्ष का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र हो।
आयु सीमा
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
परीक्षा फीस– सभी वर्गों के लिए 25 रुपए परीक्षा फीस है जिसे ऑनलाइन पेमेंट करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा
  1. PET स्कोर- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) में भाग लिया हो। इसी के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा
  3. डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे-स्केल में वेतन दिया जाएगा। ये वेतन न्यूनतम 19, 900- अधिकतम 63200 रुपये प्रति माह तक होगा।
आवेदन प्रक्रिया
  • आवेदन ऑनलाइन मोड में किए जाएंगे
  • उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://upsssc.gov.in/
  • आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट 05 मई 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://upsssc.gov.in//ViewPdf.aspx?BI1vghOKyZV2gG72Z/SghOHObkaAbI0ICSnZlome2dY=
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

पीएम मोदी ने दिल्ली के पालम और मध्य प्रदेश के इंदौर में आग लगने के कारण हुई लोगों की मौत पर जताया शोक…घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की…प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए के मुआवज़े का एलान किया

ऑस्कर अवॉर्ड- 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित 6 पुरस्कार जीते…प्रियंका चोपड़ा जोनास ने ऑस्कर विजेता जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया