📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

जम्मू यूनीवर्सिटी ने जारी किया फैकल्टी रिक्रूटमेंट का नोटिफिकेशन…जानिए कैसे करें आवेदन?

जम्मू विश्वविद्यालय ने अपने कई विभागों में फैकल्टी पदों पर वैकेंसी निकाली है. यह भर्ती संस्थान की अकादमिक गुणवत्ता को बेहतर करने और रिसर्च पर फोकस करने के उद्देश्य से की जा रही है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 3 मार्च से बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है. जानते है कि किस सब्जेक्ट में कितने पद खली है और कैसे आवेदन करना है?

SHARE:

PC- JU

नई दिल्ली. करियर डेस्क

जम्मू विश्वविद्यालय ने अपने कई विभागों में फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक, योग्य और पात्र उम्मीदवार प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

आवश्यक योग्यता

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवश्यक योग्यता, अनुभव और रिसर्च वर्क के मानदंड यूजीसी यानि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हैं।

यूजीसी के नियमों के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए न्यूनतम योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालया या संस्थान से संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और NET/SET/SLET होनी चाहिए। वहीं पीएचडी की योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन करने के पात्र हैं।

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालया या संस्थान से संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री, न्यूनतम 8 वर्ष का एक्सपीरियंस और रिसर्च पेपर पब्लिकेशन भी होना चाहिए।

प्रोफेसर पद के लिए पीएडी डिग्री के साथ 10 वर्ष का अनुभव औ रिसर्च पेपर्स, बुक्स का पब्लिकेशन होना चाहिए अथवा प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए इंडस्ट्री में 15-20 साल का अनुभव हो तो बिना पीएचडी के भी आवेदन किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://jammurec.samarth.edu.in/ पर जाएं।

निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरना होगा तथा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके अलावा एप्लिकेशन फीस 2150 रुपए ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च थी जिसे बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया है। आवेदकों को इस तारीख से पहले आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

स्क्रीनिंग के माध्यम से शॉर्टलिस्टेड किए गए कंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

किस विषय में कितने हैं पद?

क्रमांक विभाग / विषय पद संख्या श्रेणी
1 बायोटेक्नोलॉजी एसोसिएट प्रोफेसर 02 UR, ST-1
असिस्टेंट प्रोफेसर 02 ST-2 (1), UR (1)
2 बॉटनी एसोसिएट प्रोफेसर 01 ST-2
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 BA
3 बौद्ध अध्ययन एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 OBC
4 सेंटर फॉर हिस्ट्री, कल्चर जम्मू एवं लद्दाख एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
5 केमिस्ट्री एसोसिएट प्रोफेसर 03 ST-1, ST-2, UR
असिस्टेंट प्रोफेसर 02 BA, OBC
6 कॉमर्स एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 OBC
7 कंप्यूटर साइंस एवं आईटी एसोसिएट प्रोफेसर 03 UR, ST-1, ST-2
8 सेंटर फॉर डिस्टेंस एवं ऑनलाइन एजुकेशन निदेशक 01 UR
एसोसिएट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) 01 UR
असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉमर्स/एजुकेशन/सोशियोलॉजी) 03 ST-1, UR, UR
9 निदेशालय हिंदी एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
10 लाइफलॉन्ग लर्निंग एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
11 डोगरी एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
12 पुस्तकालय (लाइब्रेरियन) लाइब्रेरियन 01 UR
डिप्टी लाइब्रेरियन 02 UR, SC
असिस्टेंट लाइब्रेरियन 04 ST-1, ST-2, BA, OBC
13 अर्थशास्त्र एसोसिएट प्रोफेसर 02 UR
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 OBC
14 एजुकेशन एसोसिएट प्रोफेसर 02 SC, ST-1
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 ST-2
15 इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएट प्रोफेसर 01 ST-2
16 अंग्रेजी एसोसिएट प्रोफेसर 02 UR
17 भूगोल एसोसिएट प्रोफेसर 01 SC
18 भूविज्ञान एसोसिएट प्रोफेसर 03 UR, ST-1, ST-2
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 BA
19 इतिहास एसोसिएट प्रोफेसर 03 UR
असिस्टेंट प्रोफेसर 02 EWS, UR
20 हिंदी एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 ST-2
21 IMFA (फाइन आर्ट्स) असिस्टेंट प्रोफेसर 06 UR, SC, ST-2, EWS (2)
22 जर्नलिज्म एवं मीडिया स्टडीज असिस्टेंट प्रोफेसर 07 OBC, EWS, UR (3), SC, ST-1
23 विधि विभाग एसोसिएट प्रोफेसर 03 ST-1, ST-2, UR
24 लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
25 गणित एसोसिएट प्रोफेसर 01 SC
26 दर्शनशास्त्र एसोसिएट प्रोफेसर 02 ST-2, UR
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 ST-2
27 भौतिकी एसोसिएट प्रोफेसर 03 UR (2), SC
असिस्टेंट प्रोफेसर (हाई एनर्जी फिजिक्स) 02 BA, ST-1
28 राजनीति विज्ञान एसोसिएट प्रोफेसर 01 ST-1
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 UR
29 मनोविज्ञान एसोसिएट प्रोफेसर 01 ST-2
असिस्टेंट प्रोफेसर 02 ST-1, ST-2
30 पंजाबी एसोसिएट प्रोफेसर 02 UR
31 रिमोट सेंसिंग एवं GIS असिस्टेंट प्रोफेसर 02 UR, OBC
32 संस्कृत असिस्टेंट प्रोफेसर 01 UR
33 हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म असिस्टेंट प्रोफेसर 02 UR, SC
34 समाजशास्त्र एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
35 सांख्यिकी असिस्टेंट प्रोफेसर 01 UR
36 खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक / असिस्टेंट डायरेक्टर 01 UR
37 स्ट्रेटेजिक एवं रीजनल स्टडीज एसोसिएट प्रोफेसर 01 SC
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 OBC
38 द बिजनेस स्कूल एसोसिएट प्रोफेसर 02 UR
असिस्टेंट प्रोफेसर 02 UR, ST-2
39 उर्दू एसोसिएट प्रोफेसर 02 ST-1, ST-2
असिस्टेंट प्रोफेसर 02 OBC, EWS
40 जूलॉजी एसोसिएट प्रोफेसर 01 UR
असिस्टेंट प्रोफेसर 01 ST-2

 

अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें

https://www.jammuuniversity.ac.in/sites/default/files/inline-files/Advertisement%202026%20Main-1486.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें