नई दिल्ली. एजुकेशन डेस्क
छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और फेलोशिप के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि बहुत मायने रखती है। UGC ने कहा है कि अब सभी स्कॉलरशिप और फेलोशिप का भुगतान डॉयरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के ज़रिए किया जाएगा और इसके लिए आधार लिंक बैंक अकाउंट जरूरी होगा । इस तरह छात्रों को उनकी स्कॉलरशिप या फेलोशिप की धनराशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में पहुंचेगी
SFMP पोर्टल में रजिस्ट्रेशन जरूरी
SFMP यानि स्कॉलरशिप एंड फेलोशिप मैनेजमेंट पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और मांगी गई सभी जानकारी अपडेट करनी होगी।
इसके अलावा अपने आधार नंबर को बैंक खाते से लिंक करना और उसे पोर्टल पर अपडेट करना बहुत ज़रूरी है अन्यथा आपको स्कॉलरशिप या फेलोशिप नहीं मिलेगी
UGC ने कहा है कि इस पोर्टल में सभी जानकारी को अपडेट करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है। छात्रों को सलाह दी जाती है अंतिम तारीख से पहले आपको अपनी जानकारी अपडेट कर देना चाहिए।
स्कॉलरशिप एवं फेलोशिप प्रबंधन पोर्टल (SFMP) एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से छात्रों और रिसर्च स्कॉलर्स को दी जाने वाली स्कॉलरशिप और फेलोशिप की पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाता है।
SFMP से फायदे :
- ऑनलाइन आवेदन प्रणाली: छात्र घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
- डॉक्युमेंट अपलोड सुविधा: आवश्यक प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में जमा किए जा सकते हैं।
- आवेदन की स्थिति ट्रैकिंग: आवेदक अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।
- स्वचालित सत्यापन प्रक्रिया: डेटा की जांच और सत्यापन आसान होता है।
- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT): राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
- समय और संसाधनों की बचत
- भ्रष्टाचार और त्रुटियों में कमी
- प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही
- छात्रों और संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि SFMP एक आधुनिक और उपयोगी डिजिटल समाधान है, जो छात्रवृत्ति और फेलोशिप वितरण प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाता है। यह शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




