📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

‘द ट्रिब्यून’ में कई संपादकीय पदों के लिए निकली वैकेंसी…इस तारीख तक करें अप्लाई

मीडिया क्षेत्र में फ्रेशर से लेकर एक्सपीरियंस कंडीडेट के लिए 'द ट्रिब्यून' से जुड़ने का अच्छा मौका है। न्यूजपेपर में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार द ट्रिब्यून ट्रस्ट ने कई संपादकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती की डिटेल्स

SHARE:

चंडीगढ़। ‘द ट्रिब्यून’ ट्रस्ट उत्तर भारत का एक प्रमुख मीडिया समूह है, जो The Tribune, Dainik Tribune और Punjabi Tribune जैसे लोकप्रिय समाचार पत्र प्रकाशित करता है।
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में इसकी मजबूत उपस्थिति है। 145 वर्षों से अधिक की विरासत के साथ यह संस्थान पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है।
‘द ट्रिब्यून’ द्वारा निम्नलिखित पदों पर भर्तियां की जा रही हैं:
  • चीफ सब एडिटर (कोड: EDT-2026/003)
  • सीनियर सब एडिटर (कोड: EDT-2026/004)
  • सब एडिटर (कोड: EDT-2026/005)
यह सभी पद चंडीगढ़ में स्थित ऑफिस के लिए हैं।
योग्यता और अनुभव
चीफ सब एडिटर
  • अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़
  • पेज मेकिंग और स्टोरी री-राइटिंग में दक्षता
  • क्षेत्रीय जानकारी होना जरूरी
  • किसी अंग्रेजी अखबार में 8-10 वर्ष का अनुभव
  • जनर्लिज्म या इंग्लिश में मास्टर्स डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा
  • हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य कोई नॉर्थ इंडियन भाषा का ज्ञान वांछनीय
सीनियर सब एडिटर
  • अंग्रेजी भाषा और पेज मेकिंग में दक्षता
  • कम से कम 5 वर्ष का अनुभव
  • पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों को प्राथमिकता
  • अतिरिक्त भाषा ज्ञान वांछनीय
सब एडिटर
  • अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़
  • 2-3 वर्ष का अनुभव
  • ग्रेजुएट होना जरूरी
क्या है सिलेक्शन प्रॉसेस ?
  •  सभी पदों के लिए राइटिंग स्किल्स पर विशेष महत्व दिया जाएगा
  • योग्य उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा फिर उन्हें रिटेन टेस्ट या इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा।
  • वेतन योग्यता और अनुभव के अनुसार दिया जाएगा
कैसे करें अप्लाई?
इच्छुक उम्मीदवार अपना CV ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं:
  • Email: hrd@tribunemail.com
  • अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026
  •  Subject Line में पद का नाम और कोड जरूर लिखें
क्यों करें आवेदन?
अगर आप पत्रकारिता के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं और एक बड़े मीडिया हाउस के साथ जुड़ना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को लास्ट डेट से पहले अप्लाई करने की सलाह दी जाती है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें

पश्चिम एशिया में चल रह हिंसक संघर्ष के बीच सरकार ने दिया आश्वासन…उपभोक्ता मामलों के विभाग के अपर सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा….. देश में 602 लाख मीट्रिक टन खाद्य भंडार उपलब्ध…सरकार वस्तुओं की कीमतों और आपूर्ति पर रख रही है नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से फोन पर की बात…पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में लिखा… हमने सेमीकंडक्टर, वॉटर प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन और टैलेंट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को मजबूत करने पर दिया जोर’