📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

पीएम सेतु योजना- क्लासरूम से करियर तक का सफ़र होगा आसान..जानिए इस योजना में क्या हैं ख़ास प्रावधान?

PM-SETU (Pradhan Mantri- Skilling and Employability Transformation through Upgraded ITIs) सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत ITI यानि Industrial Training Institute और NSTI यानि National Skill Training Institute को मॉर्डन और इंडस्ट्री ओरिएंटेड बनाया जाएगा। इस योजना से स्टूडेंट्स की स्किल्स को बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी जो उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगी। यह योजना एकेडेमिया और इंडस्ट्री के बीच सेतु बनाने का कार्य करती है।आइए जानते हैं इस योजना में क्या खास प्रावधान है?

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क
पीएम-सेतु मुख्य रूप से एक व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण उन्नयन योजना है जिसका उद्देश्य उद्योग के नेतृत्व वाले शासन, आधुनिक बुनियादी ढांचे और बेहतर प्रशिक्षण और परिणामों के माध्यम से आईटीआई और एनएसटीआई इकोसिस्टम को मजबूत करना है। यह योजना विशेष रूप से युवाओं, नवोदित उद्यमियों और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी है।
यह योजना एक समर्पित स्टार्टअप कार्यक्रम के रूप में स्टार्टअप/प्रारंभिक चरण के उद्यमों के लिए कोई सहायता प्रदान नहीं करती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में व्यावसायिक प्रशिक्षण की समग्र गुणवत्ता और प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए उन्नत आईटीआई (पीएम सेतु) योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार परिवर्तन को मंजूरी दी है।
योजना के प्रमुख उद्देश्य
  1. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) में प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार करना;
  2. उद्योग मानकों के अनुसार बुनियादी ढांचे और उपकरणों का आधुनिकीकरण करना;
  3. नए और उभरते क्षेत्रों में उद्योग-संरेखित दीर्घकालिक और अल्पकालिक पाठ्यक्रम शुरू करना;
  4. मांग-संचालित कौशल और बेहतर रोजगार परिणामों के लिए उद्योग संबंध को मजबूत करना; तथा
  5. प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) की क्षमता बढ़ाना।
योजना के मुख्य घटक
  1. घटक I – हब और स्पोक मॉडल में 1,000 सरकारी आईटीआई (200 हब आईटीआई और 800 स्पोक आईटीआई) का उन्नयन जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल सामग्री और उद्योग क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शामिल हैं।
  2. घटक II – भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, कानपुर और लुधियाना में स्थित पांच एनएसटीआई की क्षमता वृद्धि, जिसमें वैश्विक भागीदारी के साथ प्रशिक्षकों के उन्नत प्रशिक्षण पर ध्यान देने के साथ कौशल के लिए क्षेत्र-विशिष्ट राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करना शामिल है।
पीएम-सेतु उद्योग के नेतृत्व वाले शासन के माध्यम से रोजगार के परिणामों में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित करता है, और अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षार्थियों (प्रारंभिक चरण के उद्यमों और पहली बार उद्यमियों सहित) को उद्योग-प्रासंगिक कौशल, वास्तविक कार्य वातावरण और मजबूत संस्थागत प्रणालियों तथा उद्योग संबंधों के माध्यम से करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट सहायता और स्व-रोजगार सहायता तक पहुंच में सक्षम बनाकर स्व-रोजगार और उद्यमिता का समर्थन करता है।
इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://dgt.gov.in/sites/default/files/2025-10/PM-SETU-Guidelines-Component-I-Upgradation-of-ITIs.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें