नई दिल्ली. करियर डेस्क
देश के लाखों युवाओं के लिए अच्छी ख़बर है। केंद्र सरकार की योजना PM Internship Scheme 2026 (PMIS 2026) के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। युवाओं के पास देश की टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप के माध्यम से प्रैक्टिकल काम सीखने का मौका मिलता है। ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 26 मार्च 2026 है।
हर इंटर्न को मिलेगा स्टाइपेंड
इस योजना के तहत चयनित इंटर्न को हर साल 5 हज़ार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। इस योजना के तहत छात्र पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप कर सकते हैं.
इंटर्न को 4500 रुपये सरकार देगी और 500 रुपये कंपनियां अपने CSR फंड से देगी। इस योजना के तहत प्रावधन है कि कंपनियां चाहें तो इस फंड को बढ़ा भी सकती हैं और इंटर्न को रिगुलर जॉब भी ऑफर कर सकते हैं।
इस योजना के तहत सिलेक्टेड इंटर्न को सरकार के मंत्रालयों और विभागों के साथ साथ देश की बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका मिलेगा। इंटर्न को पीएम जीवन ज्योति और पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा।
इंटर्नशिप पूरी करने के बाद संबंधिक कंपनी के द्वारा सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। इस इंटर्नशिप के बाद इंटर्न की पर्फामेंस और कंपनी की आवश्यकता के अनुसार रिगुलर जॉब भी मिल सकती है।
इच्छुक युवा अपने कोर्स और पसंद के अनुसार अपनी घर या कॉलेज के पास की लोकेशन चुन सकते हैं। एक उम्मीदवार अधिकतम 3 कंपनियों में आवेदन कर सकता है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं।
- इस योजना के तहत 21 से 25 साल के युवा जो रिगुलर फुल टाइम कोर्स किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी या संस्थान से कर रहे हैं वे आवेदन कर सकते हैं।
- इसके अलावा उम्मीदवार के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और युवा कहीं भी जॉब नहीं कर रहा हो
योजना के लिए कौन नहीं है पात्र
- जो छात्र IITs, IIMs, National Law University, IISER, NIDs और Indian Institute of Information Technology (IIITs) से पढ़ाई कर रहे हैं या फिर जो छात्र CA, CMA, CS, MBBS, BDS, MBA, M.Phil, PhD की डिग्री ले रहे हैं वे भी इस योजना के तहत इंटर्नशिप करने के पात्र नहीं है।
- जो छात्र National Apprenticeship Promotion Scheme (NAPS)या, जो National Apprenticeship Training System (NATS) या के तहत ट्रेनिंग कर रहे हैं या कर चुके हैं वे भी इस योजना के तहत इंटर्नशिप करने के पात्र नहीं है।
कैसे करें अप्लाई?
- इच्छुक छात्रों को अप्लाई करने के लिए इस स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट https://pminternship.mca.gov.in/login/ पर क्लिक करें।
- इसके बाद Register Now या Youth Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रॉससे कंपलीट करें। अपनी प्रोफाइल में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें जैसे कि आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, बैंक खाता नंबर आदि भरें
- इसके बाद इस योजना के आवेदन का डैशबोर्ड खुल जाएगा जिसमें अपना मोबाइल नंबर लिखें, Consent पर टिक करें और Submit कर दें। इसके बाद अपना अपना नया पासवर्ड बनाएं और Confirm करें। इस तरह से आपकी प्रोफाइल पूरी हो जाएगी फिर अपनी आधार नंबर या Digilocker के माध्यम से e-kyc का प्रॉसेस पूरी करें।
- इसके बाद Dashboard में दिख रहे Internship Opportunity पर क्लिक करके Apply for Internship का फॉर्म भरें। इसके बाद अपनी पसंद की 3 इंटर्नशिप योजनाओं को सिलेक्ट करें और फॉर्म सब्मिट करें



