नई दिल्ली। अगर आप योग करते हैं और अपनी प्रतिभा दुनिया को दिखाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। “Yoga My Pride 2026” फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लेकर आप न सिर्फ अपनी स्किल्स दिखा सकते हैं, बल्कि ₹75,000 तक का इनाम भी जीत सकते हैं।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आम लोगों में योग को लोकप्रिय करना और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ये सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपनी फिटनेस, क्रिएटिविटी और योग के प्रति समर्पण दिखाने का बेहतरीन मंच है। अगर आप योग करते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं।
कौन ले सकता है भाग?
इस प्रतियोगिता में देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है:
-
18 वर्ष से कम (युवा)
-
18 वर्ष से अधिक (वयस्क)
-
योग प्रोफेशनल्स
कितना मिलेगा इनाम?
हर कैटेगरी में आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे:
-
पहला पुरस्कार: ₹75,000
-
दूसरा पुरस्कार : ₹50,000
-
तीसरा पुरस्कार: ₹25,000
कैसे करें आवेदन?
भाग लेने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
-
MyGov की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-
“Yoga My Pride 2026” प्रतियोगिता चुनें
-
अपनी कैटेगरी सेलेक्ट करें
-
योग करते हुए अपनी फोटो अपलोड करें
-
एक छोटा सा स्लोगन लिखें और सबमिट करें
कैसे होगा सिलेक्शन?
विजेताओं का चयन दो चरणों में किया जाएगा:
-
पहले चरण में स्क्रीनिंग कमेटी फोटो शॉर्टलिस्ट करेगी
-
दूसरे चरण में योग विशेषज्ञ अंतिम विजेता चुनेंगे
किस आधार पर होगी जजिंग?
आपकी फोटो इन बातों पर आंकी जाएगी:
-
योग आसन की सही मुद्रा
-
फोटो की क्वालिटी
-
क्रिएटिविटी और एक्सप्रेशन
-
बैकग्राउंड और प्रेजेंटेशन
-
स्लोगन की प्रभावशीलता
क्यों है खास यह मौका?
-
फ्री में भाग लेने का अवसर
-
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
-
योग दिवस 2026 से जुड़ने का मौका
-
बड़ा कैश प्राइज जीतने का चांस
कब तक करें आवेदन?
-
आवेदन शुरू: 26 मार्च 2026
-
अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
Post Views: 87




