📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

UGC NET दिसंबर 2025 की Ans Keys जारी…किसी प्रश्न का है गलत उत्तर…तो ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति !

UGC NET नेशनल लेवल की एक प्रतिष्ठित परीक्षा है। इसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि NTA द्वारा किया जाता है। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए इस परीक्षा को पास करना ज़रूरी होता है। NTA ने दिसंबर 2025 में हुई इस परीक्षा की उत्तर कुंजी (Ans Keys) जारी कर दिया है। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि Ans Keys में दिया गया कोई उत्तर गलत है, तो वह उस पर किस तरह से आपत्ति दर्ज करा सकता है. आइए जानते हैं

SHARE:

PC- NTA

नई दिल्ली. एजुकेशन डेस्क

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए अच्छी ख़बर दी है। एजेंसी ने दिसंबर 2025 में हुई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर कीज (उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। यूजीसी नेट का आयोजन देशभर के चुनिंदा शहरों में 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। यह कंम्युटर बेस्ड टेस्ट (सीबीडी) परीक्षा होती है। दिसंबर 2025 यूजीसी नेट की परीक्षा  85 विषयों में हुई थी। अब परीक्षार्थी अपने पर्फार्मेंस का आकलन यूजीसी नेट की उत्तर कुंजी के ज़रिए कर सकते हैं।

कैसे चेक करें?

अगर आपने दिसंबर 2025 में UGC NET एग्जाम दिया है तो आप प्रोविजनल आंसर कीज के ज़रिए अपने सवालों के जवाब चेक कर सकते हैं। इसके लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें। यहां पर आंसर कीज अपलोड की जा चुकी है।

प्रोविजनल आंसर कीज के माध्यम से उम्मीदवार अब अपने प्रश्न पत्र और अपने द्वारा चुने गए उत्तर देख सकते हैं. इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उन्होंने कितने सवालों का सही जवाब दिया है और इस तरह से वे अनुमान लगा सकते हैं कि उनका रिजल्ट कैसा रहने वाला है.

कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?

अगर किसी छात्र  को लगता है कि उत्तर कुंजी में दिया गया कोई उत्तर गलत है, तो एनटीए ने ये सुविधा दी है कि छात्र ऐसे उत्तर पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार 14 जनवरी 2026 से लेकर 17 जनवरी 2026 की रात 11 बजकर 50 मिनट तक आपत्ति विंडो ओपेन रहेगी। तो इसी समय सीमा के अंदर अपनी ठोस सबूतों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने के प्रति सवाल 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस भी देनी होगी। इस फीस को ऑनलाइन माध्यम यानि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के द्वारा पेमेंट किया सकता है। बिना फीस के कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

एनटीए के मुताबिक दर्ज की गई सभी आपत्तियों की जांच सब्जेक्ट्स एक्सपर्ट्स की एक टीम करेगी. यह टीम हर आपत्ति को ध्यान से देखेगी और अगर किसी सवाल का उत्तर गलत पाया जाता है, तो उसे अपडेट किया जाएगा, इसके बाद फाइनल आंसर की यानि उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसके बाद यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें