📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NIDM में कांन्ट्रैक्चु्अल प्रोफेसर की वैकेंसी…मिलेगी 2.60 लाख सैलरी..ये रही पूरी जानकारी

NIDM यानि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजेमेंट केंद्रीय गृहमंत्रालय के अंतर्गत आता है। यहां पर ने कांन्ट्रैक्चु्अल प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। ये भर्ती संविदा के आधार पर 3 साल के लिए की जाएगी जिसमें सिलेक्टेड कंडीडेट को 2 लाख 60 रुपए प्रति माह मिलेंगे और हर साल 15 हज़ार रूपए का इंक्रीमेंट भी मिलेगा । आइए जानते हैं इस भर्ती की पूरी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजेमेंट (एनआईडीएम) ने अनुभवी शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं से प्रोफेसर्स के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट, ट्रेनिंग और रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेसरों के लिए यह अच्छा अवसर है।
पदों का विवरण
  • पद का नाम: प्रोफेसर (Group ‘A’)
  • पदों की संख्या : 2
  • कार्यस्थल: दिल्ली एवं विजयवाड़ा
आवश्यक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न विषयों में से किसी एक में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए. संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री भी होनी चाहिए.
  • डिजास्टर मैनेजमेंट या अलायड सब्जेक्ट्स में डिग्री
  • सोशलॉजी
  • पर्यावरण/पृथ्वी विज्ञान
  • इंजीनियरिंग
 एक्सपीरियंस
  • विश्वविद्यालय या राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षण/प्रशिक्षण एवं शोध का कम से कम 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
  • शिक्षा/प्रशिक्षण में नवाचार, नए पाठ्यक्रम एवं मॉड्यूल विकसित करने तथा तकनीकी विकास में योगदान का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
  • आवेदन के लिए अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है।
 संविदा अवधि
  • नियुक्ति 3 वर्ष के लिए संविदा आधार पर होगी।
  • हर वर्ष अनुबंध का नवीनीकरण किया जाएगा।
  • नवीनीकरण का अंतिम निर्णय एनआईडीएम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर द्वारा लिया जाएगा।
  • 3 वर्ष के बाद संविदा समाप्त हो जाएगी और आगे एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।
वेतन 
  • पहले वर्ष के लिए प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवार को ₹2,60,000 प्रति माह का पारिश्रमिक दिया जाएगा।
  • इसके बाद हर वर्ष ₹15,000 की वृद्धि की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। अपलीकेशन फॉर्म संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://nidm.gov.in/recruitment.asp पर उपलब्ध है।
अंतिम तिथि 13 अप्रैल से पहले निर्धारित फॉर्म भरकर और आवश्यक डॉक्युमेंट्स अटैच करके recruitment.nidm@nic.in पर ईमेल करें। शॉर्टलिस्टेड कंडीडेट्स को इंटरव्यू के लिए सूचित किया जाएगा।
ज्यादा जानकारी के लिए इस आफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें
https://nidm.gov.in/pdf/recruitment/Professor_NIDM2026.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें