📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NCERT के हिंदी सेल में सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर की निकली वैकेंसी…जानिए कब होंगे इंटरव्यु?

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के हिंदी सेल में संविदा के आधार पर सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकली है। हिंदी भाषा, अनुवाद और शैक्षणिक सामग्री से जुड़े अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस पद पर सिलेक्शन स्किल टेस्ट और इंटरव्यु के जरिए किया जाएगा। आइए जानते हैं कि इसके लिए इंटरव्यु कब होंगे?

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क

को लेकर हिंदी भाषा और अनुवाद क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के हिंदी सेल में सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पद पर भर्ती के लिए वैकेंसी जारी की गई है। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए खास है जो सरकारी संस्थान में हिंदी अनुवाद के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

पद का नाम- सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर
संस्था- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT)
उम्र सीमा- अधिकतम 40 वर्ष
योग्यता- हिंदी या अंग्रेजी मुख्य विषय के साथ ग्रेजुएशन या हिंदी में मास्टर्स डिग्री या ट्रांसलेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा 
अनुभव
  • हिंदी से अंग्रेज़ी और अंग्रेजी से हिंदी ट्रांसलेशन में कम से कम 1 साल अनुभव
  • कम्प्युटर में काम करने का बेसिक ज्ञान
पारिश्रमिक- 51 हज़ार रुपए प्रति माह
चयन प्रक्रिया

NCERT सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी।

  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा
  • इंटरव्यू में भाषा दक्षता, अनुवाद कौशल और अनुभव का मूल्यांकन किया जाएगा
कब होंगे इंटरव्यू ?

इस पद के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 6 फरवरी 2026 को होंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार हिंदी सेल, एसबीआई ऑडिटोरियम के पास 6 फरवरी को सुबह 9.00 बजे रजिस्ट्रेशन कराएं। अपने साथ अपनी सभी शैक्षिक और अनुभव प्रमाण पत्र लेकर आएं।

ज्यादा जानकारी के लिए NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध इस लिंक पर क्लिक करें- https://ncert.nic.in/pdf/announcement/vacancies/projectstaffvacancy/ADVT_Hindi_Translator_131.pdf

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें