📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NCERT Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की इन सब्जेक्ट्स के लिए निकली रिगुलर वैकेंसी…जानें किस तारीख तक कैसे करें अप्लाई?

NCERT भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली एक प्रमुख स्वायत्त संस्था है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना, पाठ्यचर्या विकसित करना तथा शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। देशभर के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली NCERT की पुस्तकें इसकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रमाण हैं। यहां पर प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 117 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन ( विज्ञापन संख्या 177/2026) जारी किया है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स

SHARE:

नई दिल्ली। करियर डेस्क
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) भारत में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा रखने वाले योग्य और समर्पित अभ्यर्थियों के लिए समय-समय पर टीचिंग और नॉन-टीचिंग के पदों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। ये पद शिक्षा नीति निर्माण, पाठ्यपुस्तक विकास, अनुसंधान और प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़े होते हैं।
NCERT ने प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 117 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन ये भर्तियाँ काउंसिल के हेड ऑफिस नई दिल्ली के अलावा अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूरु और शिलॉन्ग जैसे रीजनल सेंटर्स के लिए होगी।
कौन-कौन से पद?
  • प्रोफेसर
  • एसोसिएट प्रोफेसर
  • असिस्टेंट प्रोफेसर
  • डिप्टी लाइब्रेरियन
  • असिस्टेंट लाइब्रेरियन
कैटेगरी कुल पद
UR (अनारक्षित) 63
SC 22
ST 14
OBC 12
EWS 6
कुल 117
किन विषयों में भर्ती?
  • शिक्षा, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी
  • इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान
  • समाजशास्त्र, लाइफ साइंस, बॉटनी, जूलॉजी
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर शिक्षा, कृषि
  • विशेष शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, फूड टेक्नोलॉजी सहित अन्य विषय
क्रम सब्जेक्ट / डिपार्टमेंट प्रोफेसर एसोसिएट प्रोफेसर असिस्टेंट प्रोफेसर कुल पद
1 Mathematics 2 1 3
2 Art Education 1 1 2
3 Bio-Science / Bio-Technology / Health Science / Pharmacy 1 1 2
4 Economics 2 1 3
5 Zoology 1 2 4 7
6 Hindi 2 2
7 English 1 3 2 6
8 History 1 1 2 4
9 Geography 1 1
10 Political Science 1 1 2
11 Sociology 2 1 3
12 Psychology (Educational / Guidance) 2 2 2 6
13 Education (All Streams)* 17 26 16 59
14 Science Subjects (Physics/Chemistry/Botany etc.) 3 6 3 12
15 Library (Deputy/Assistant) 3 3
16 Others (Agriculture, Computer, Physical Ed., Urdu, Telugu आदि) 3 6 2 11
कुल 31 52 35 117
वेतनमान 
  • प्रोफेसर: ₹1,44,200/– प्रतिमाह (लेवल-14)
  • एसोसिएट प्रोफेसर / डिप्टी लाइब्रेरियन: ₹1,31,400/– (लेवल-13A)
  • असिस्टेंट प्रोफेसर / असिस्टेंट लाइब्रेरियन: ₹57,700/– (लेवल-10)
आवश्यक योग्यता
  • UGC/NCERT मानदंडों के अनुसार Ph.D., NET/SET अनिवार्य
  • शिक्षण एवं शोध अनुभव आवश्यक
  • SC/ST/OBC/EWS/PwD वर्ग को नियमानुसार आरक्षण
महत्वपूर्ण तारीखें
  • आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026 (सुबह 10 बजे)
  • अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन शुल्क
  • UR/OBC/EWS: ₹1000
  • महिला, SC/ST और PwD: कोई शुल्क नहीं
आवेदन कैसे करें?
  • केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
  • एक उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकता है।
  • प्रत्येक पद के लिए अलग आवेदन शुल्क देना होगा।
  • वैकेंसी की संख्या NCERT आवश्यकता अनुसार बदल सकती है।
  • आवेदन करने के लिए काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट: www.ncert.nic.in पर जाएं।
  • इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें- https://ncert.nic.in/pdf/announcement/vacancies/academicvacancy/R-I_Advt-177_2026_EN.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें