📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NBT में मीडिया कोऑर्डिनेटर और वीडियो एडिटर की वैकेंसी…₹ 80 हज़ार तक है सैलरी…जल्द करें अप्लाई

मीडिया और वीडियो एडिटिंग क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी ख़बर है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) को मीडिया कोऑर्डिनेटर और वीडियो एडिटर की आवश्यकता है। इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट लेवल पर भर्ती की जाएगी। संस्थान की आवश्यकता और अभ्यर्थी की कार्य प्रदर्शन के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया भी जा सकता है। आइए जानें इन पदों हेतु योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

SHARE:

PC- NBT
नई दिल्ली। करियर डेस्क
नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया देश में पुस्तकों के प्रकाशन और प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्था है, जो विभिन्न पुस्तक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन करती है। बुक फेयर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में काम करने का अवसर चयनित युवाओं को मिलेगा नेशनल बुक ट्रस्ट ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकता है। संस्थान द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।
1. मीडिया कोऑर्डिनेटर
  • पद संख्या: 1
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • वेतन: ₹70,000 से ₹80,000 प्रति माह
  • योग्यता:
    • जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन/पब्लिक रिलेशंस/मीडिया स्टडीज में स्नातक
  • अनुभव:
    • 2-3 वर्ष का मीडिया समन्वय या जनसंपर्क का अनुभव
    • सरकारी संस्थानों या बड़े आयोजनों में कार्य अनुभव वांछनीय योग्यता है
2. वीडियो एडिटर
  • पद संख्या: 1
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • वेतन: ₹50,000 से ₹70,000 प्रति माह
  • योग्यता:
    • किसी भी विषय में स्नातक (BFA/B.Des/Film & Animation को वरीयता)
  • अनुभव:
    • कम से कम 3 वर्ष का प्रोफेशनल अनुभव
प्रमुख जिम्मेदारियां?
मीडिया कोऑर्डिनेटर को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। इसके अलावा:
  • प्रेस रिलीज और मीडिया नोट्स तैयार करना
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस और इंटरव्यू का समन्वय
  • मीडिया कवरेज की मॉनिटरिंग
कैसे करें आवेदन
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में दिए गए फॉर्म को भरना है और अपने सभी एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से संबंधित डॉक्युमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपीज लगाकर अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 से पहले स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेज दें-
Deputy Director (A&E), Nehru Bhawan, 5 Institutional Area, Phase-II, Vasant Kunj, New Delhi – 110070
ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/attachment/monday-march-23-20265-04-00-pmvacancy-notice-for-the-post-of-media-coordinator-and-video-editor-on-contractual-basis-.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें