नई दिल्ली. करियर डेस्क
नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से ऐसे उम्मीदवारों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है जो किताबों, प्रकाशन और संपादन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यह भर्ती पूरी तरह संविदा यानि कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर होगी। कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद संस्थान की आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।
पदों की संख्या-
-
असिस्टेंट एडिटर (English)- 03
-
एडिटोरियल असिस्टेंट (English)- 01
-
एडिटोरियल असिस्टेंट (Comics/Graphic Books/Coffee Table Books)- 02
-
एडिटोरियल असिस्टेंट (भारतीय भाषाएं – मराठी, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, ओड़िया, तेलुगु आदि)-06
आवश्यक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यता होना आवश्यक है:
-
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री या जनर्लिज्म मासकम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा
-
संबंधित विषय में MA (English/अन्य भाषाएं) या M.Phil को वरीयता ।
-
पब्लिशिंग या एडिटिंग क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी ।
-
मीडिया में काम करने वाले भी आवेदन के पात्र है।
उम्र सीमा
असिस्टेंट एडिटर के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष तो वहीं एडिटोरियल असिस्टेंट के लिए अधिकतम उम्र सीमा 30 वर्ष हैं
अनुभव
उम्मीदवारों के पास निम्न कार्यों का अनुभव होना चाहिए:
-
Manuscript Evaluation (पांडुलिपि मूल्यांकन)
-
Copy Editing (कॉपी एडिटिंग)
-
Proof Reading (प्रूफ रीडिंग)
-
Content Development (कंटेंट डेवलपमेंट)
कॉमिक्स, ग्राफिक बुक्स और कॉफी टेबल बुक्स में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पारिश्रमिक
असिस्टेंट एडिटर ₹60,000 से ₹80,000 प्रति माह तो एडिटोरियल असिस्टेंट को ₹40,000 से ₹50,000 प्रति माह तक पारिश्रमिक दिया जाएगा।
क्यों करें आवेदन?
-
प्रतिष्ठित सरकारी संस्था में काम करने का अवसर
-
पब्लिशिंग और एडिटिंग क्षेत्र में अनुभव बढ़ाने का मौका
-
आकर्षक सैलरी और प्रोफेशनल एक्सपोजर
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनबीटी की वेबसाइट में उपलब्ध फॉर्म को भरना है और अपने सभी एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से संबंधित डॉक्युमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपीज लगाकर अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 से पहले स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेज दें-
Deputy Director (A&E), Nehru Bhawan, 5 Institutional Area, Phase-II, Vasant Kunj, New Delhi – 110070
ज्यादा जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें
https://www.nbtindia.gov.in/writereaddata/attachmentNews/wednesday-march-25-20262-29-31-pmvacancy-notice-for-the-post-of-assistant-editor-and-editorial-assistant-on-contractual-basis-.pdf
Post Views: 58




