नई दिल्ली. करियर डेस्क
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ई-गवर्नेंस, डिजिटल इंडिया, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, नेटवर्किंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करती है। इन कार्यों के लिए अलग अलग कैटेगरीज़ में प्रोफेशनल्स की ज़रूरत होती है। इस संस्था में जॉब की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी ख़बर है। साइंटिस्ट–‘बी’ पद पर चयनित उम्मीदवारों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आईटी सिस्टम्स, नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी और सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा।
पद- साइंटिस्ट
पदों की संख्या- अनरिजर्वड (जनरल)- 100, एससी- 36, एसटी-18, ओबीसी- 65, ईडब्लूएस-24, दिव्यांग-10
आवश्यक योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या कंम्प्युटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, या साइबर लॉ या इलेक्ट्रानिक्स या इंफॉर्मेटिक्स आदि में डिग्री । साल 2024 या 2025 या 2026 के लिए Computer Science and Information Technology (CS), या Electronics & Communication Engineering (EC) या Data Science and Artificial Intelligence (DA) गेट स्कोर रखने वाले कंडीडेट अप्लाई कर सकते हैं।
वेतनमान– यह भर्ती पे लेवल–10 के अंतर्गत की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को ₹56,100 से ₹1,77,500 तक वेतन मिलेगा।
कैसे करें आवेदन– इन पदों के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन गेट (GATE-2026) का रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी पात्रता शर्तें, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि सहित विस्तृत जानकारी एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें https://recruitment.nic.in/


