📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

NCSM में पीआरओ और वीडियो एडिटर की निकली वैकेंसी…जानिए कब होंगे वॉक इन इंटरव्यु?

NCSM यानि National Council of Science Museums संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जो देशभर में विज्ञान संग्रहालयों और विज्ञान केंद्रों का संचालन करती है। यहां पर Assistant Public Relations Executive और Video Editor के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल वैकेंसी निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार किस तारीख को वॉक-इन पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं, आइए जानते हैं

SHARE:

कोलकाता।राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (NCSM), दुनिया के सबसे बड़े विज्ञान केंद्रों और संग्रहालयों का नेटवर्क है। यह संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त समाज, 4 अप्रैल, 1978 को स्थापित किया गया था।
आज, यह भारत भर में फैले 26 विज्ञान केंद्रों और संग्रहालयों का प्रशासन करता है। विज्ञान सिटी, कोलकाता; बिरला औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय (BITM), कोलकाता; नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई; विश्वेश्वरैया औद्योगिक और तकनीकी संग्रहालय (VITM), बंगलौर; राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली; और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, गुवाहाटी, NCSM के राष्ट्रीय स्तर के केंद्र हैं।

यहां पर निम्नलिखित पदों के लिए संविदा के आधार पर वैकेंसी निकली है

  • Assistant Public Relations Executive – 1 पद
    मासिक मानदेय: ₹35,000
  • Videographer cum Video Editor – 1 पद
    मासिक मानदेय: ₹30,000
Job Descriptions 

Assistant PR Officer के रूप में चयनित उम्मीदवार को निम्नलिखित कार्य करने होंगे

  • मीडिया और प्रेस के साथ कोऑर्डिनेशन करना
  • प्रेस रिलीज़ और प्रचार सामग्री तैयार करना
  • सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपडेट करना
  • विज्ञान संग्रहालयों के प्रचार-प्रसार की योजना
  • जनसंपर्क गतिविधियों की रिपोर्टिंग
Qualification
  • जर्नलिज़्म / मास कम्युनिकेशन / पब्लिक रिलेशन / मीडिया साइंस में PG डिग्री या डिप्लोमा
    या
  • स्नातक डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में 4 वर्ष का अनुभव

इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा में दक्षता अनिवार्य है।

Age Limit
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट
Selection Process: 

NCSM Assistant Public Relations Officer भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:

  • Written Test
  • Walk-in Interview

कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यू ?

Assistant PR Executive के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 02 फरवरी 2026 को होंगे वहीं Videographer cum Video Editor के लिए इंटरव्यु 06 फरवरी 2026 को होंगे

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म भरकर और अपने सभी शैक्षिक और अनुभव प्रमाण पत्र लेकर इंटरव्यु देने के लिए एनसीएसएम के ऑफिस में जाएं

National Council of Science Museums,
Sector-V, Bidhannagar,
Kolkata – 700091

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए कोई ऑनलाइन आवेदन नहीं है। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ सीधे Walk-in Interview में उपस्थित होना होगा।

असिस्टैंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के लिए निर्धारित फॉर्म के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://ncsm.gov.in/storage/files/application-format-for-assitant-pr-executive_1.pdf

वीडियो एडिटर के लिए निर्धारित फॉर्म के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://ncsm.gov.in/storage/files/application-format-for-videographer-cum-video-editor_1.pdf

ज्यादा जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें

https://ncsm.gov.in/storage/files/engagement-of-young-professionals-in-pr-apre-videographer-detailed-adv_1.pdf

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें