📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

गृह मंत्रालय में निकली सोशल मीडिया मैनेजर और वीडियो एडिटर की वैकेंसी…इस लिंक से करें अप्लाई

गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले The Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) के लिए सोशल मीडिया मैनेजर की वैकेंसी निकली है। इसके लिए सिलेक्टेड कंडीडेट को 1 लाख 20 हज़ार रुपए प्रति माह का पारिश्रमिक मिलेगा। आइए जानते हैं इस पद के लिए कैसे अप्लाई करना है?

SHARE:

नई दिल्ली. करियर डेस्क।

गृह मंत्रालय के अधीन भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रिक्त पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। केवल शॉर्ट लिस्टेड कंडीडेट्स को इंटरव्यु के लिए बुलाया जाएगा।

पद- सोशल मीडिया मैनेजर

आवश्यक योग्यता – इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जनर्लिज्म, मास कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया जैसे सब्जेक्टस के साथ डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बारे में भी बहुत अच्छी समझ होना चाहिए।

एक्सपीरियंस- संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा- अधिकतम 45 वर्ष

पारिश्रमिक- 1.20 लाख प्रति माह

कैसे आवेदन करें- इस पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में क्या सवाल पूछे जाएंगे, आइए जानते हैं

  • इस नौकरी के लिए अपने बारे में 15 शब्दों से अधिक में न लिखें।
  • इस स्थिति के लिए एक आकर्षक कैप्शन (हिंदी और अंग्रेजी में) लिखें। “आपको लोगों को एक वायरल घोटाले के बारे में चेतावनी देनी है, जिसमें धोखेबाज डिलीवरी एजेंट बनकर धोखाधड़ी करते हैं। कैप्शन का लहजा आकर्षक होना चाहिए, लेकिन घबराहट पैदा करने वाला नहीं।”
  • किसी एक लोकप्रिय मीम फॉर्मेट को चुनें और बताएं कि आप साइबर सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए इसे किस प्रकार अपनाएंगे।
  • एक ऐसे ब्रांड या क्रिएटर का नाम बताइए जो आपके विचार से इस समय सोशल मीडिया पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और ठोस शब्दों में समझाइए कि ऐसा क्यों है।
  • आपको एक साइबर सुरक्षा अभियान का नाम बदलना है। तीन ऐसे नाम सुझाएं जो आधुनिक, आकर्षक हों और किसी सरकारी नारे जैसे न लगें।
  • साइबर अपराध विभाग द्वारा नियमित रूप से चलाए जाने वाले एक साप्ताहिक आईपी पते का सुझाव दें, जिससे आम उपयोगकर्ताओं के लिए धोखाधड़ी संबंधी अपडेट को समझना आसान हो जाए। आईपी का नाम, प्रारूप और कार्यप्रणाली का वर्णन करें।
  • इन सवालों के जवाब एप्लीकेशन फॉर्म में लिखने होंगे। 

पात्र और योग्य उम्मीदवारों को गूगल फॉर्म लिंक के ज़रिए आवेदन करना होगा। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdwkWY69kZ8ZUU-pIFrKZpjoKRTlgzN69W-iKOH_mnUrSiVEw/viewform

पद- वीडियो एडिटर

योग्यता– किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री और वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा। एफसीपी, एडोब प्रीमियर जैसे एडिटिंग सॉफ्टवेयर में काम करना आना चाहिए।

एक्सपीरियंस- संबंधित क्षेत्र में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।

पारिश्रमिक- 65 हज़ार रुपए प्रति माह

आवेदन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfV8GzKRUHHNBa8IRfRDees0awYZYw_A9HtM86eIAJvrQfqgQ/viewform

सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें