📞
समाचारों और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें News & Advertisement Enquiry
best news portal development company in india

विदेश मंत्रालय (MEA) में निकली कंसल्टेंट की वैकेंसी…1 लाख तक मिलेगी सैलरी…ऑनलाइन या ऑफलाइन करें अप्लाई

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs, MEA) देश की विदेश नीति, अंतर-राष्ट्रीय रिश्तों और कूटनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालता है। समय-समय पर इस मंत्रालय में कंसल्टेंट की वैकेंसी निकलती रहती है। हाल ही में Sushma Swaraj Institute of Foreign Service और CCCS Division में कंसल्टेंट की वैकेंसी निकली है। आइए जानते हैं कि इन पदों के लिए क्या है योग्यता और कैसे करना है आवेदन?

SHARE:

PC- MEA
नई दिल्ली. करियर डेस्क
विदेश मंत्रालय ने योग्य और पात्र उम्मीदवारों से कंसल्टेंट की पोस्ट के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। सिलेक्टेड कंडीडेट्स को विदेश नीति, आर्थिक कूटनीति, कानूनी मामलों, विकास सहयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करने का मौका मिलेगा।
1.पद- Consultant in PP&R Division
अनिवार्य योग्यता- आवेदक भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। विशेषज्ञतापूर्ण विषय ज्ञान/मौलिक चिंतन का प्रमाण/सहकर्मी-समीक्षित प्रकाशन, पत्रिकाएँ, समाचार पत्र/मीडिया रिपोर्ट आदि लेखन का प्रमाण। किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय, थिंक टैंक या शोध संगठन में अंतर्राष्ट्रीय मामलों/सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव। लेखन और प्रस्तुति कौशल में व्यापक अनुभव का प्रमाण।
वांछनीय योग्यता और अनुभव- भारत सरकार के किसी भी मंत्रालय/विभाग में पूर्व कार्य अनुभव वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में स्नातकोत्तर शोध/पीएचडी की डिग्री के साथ। विदेश नीति/अंतर्राष्ट्रीय सार्वजनिक नीति से संबंधित क्षेत्रों में शोध कार्य/पीएचडी, जैसे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और अर्थव्यवस्था, मानवाधिकार, लोकतंत्र, जलवायु कूटनीति, आप्रवासन, डिजिटल और साइबर कूटनीति, रणनीतिक और सुरक्षा मामले, रक्षा कूटनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से संबंधित किसी भी विशेषज्ञता क्षेत्र में। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों/अंतर्राष्ट्रीय थिंक टैंक/संगठनों में कार्य अनुभव।
उम्र सीमा– अधिकतम 45 वर्ष
पारिश्रमिक– 10 लाख रूपए सालाना
आवेदन करने की आखिरी तिथि- 3 मार्च 2026
आवेदन कैसे करें- ऑन-लाइन आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म को भरकर, मांगे गए स्कैन डॉक्युमेंट्स को लगाकर इस मेल आईडी पर भेजें aopfsec@mea.gov.in
ऑफ-लाइन आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म को भरकर, मांगे गए सभी डॉक्युमेंट्स की फोटकॉपी लगाकर इस पतें पर स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं.
Under Secretary (PF&PG)
Ministry of External Affairs,
Room No. 4071, Jawaharlal Nehru
Bhawan, 23-D, Janpath, New Delhi-110011
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://www.mea.gov.in/Images/CPV/AdvertisementPPRoneadditional.pdf

2. पद- Consultants in Centre for Contemporary China Studies (CCCS) Division
अनिवार्य योग्यता- आवेदक भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए।
वांछनीय योग्यता और अनुभव- विदेश नीति/अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से संबंधित मुद्दों को संभालने का पूर्व कार्य अनुभव, विशेष रूप से चीन और चीन की पार्टी राजनीति से संबंधित। प्रतिष्ठित पत्रिकाओं/आवधिक प्रकाशनों में प्रासंगिक प्रकाशन/लेख। 
विदेश नीति, अंतर्राष्ट्रीय मामलों या चीन से संबंधित मुद्दों के क्षेत्र में किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय, थिंक टैंक या अनुसंधान संगठन में कार्य अनुभव होने पर अतिरिक्त अंक दिए जा सकते हैं। • चीनी भाषा का ज्ञान (एचएसके स्तर 4 से 6) वांछनीय है।
उम्र सीमा– अधिकतम 50 वर्ष
पारिश्रमिक– 12 लाख रूपए सालाना
आवेदन करने की आखिरी तिथि- 3 मार्च 2026
आवेदन कैसे करें- ऑन-लाइन आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म को भरकर, मांगे गए स्कैन डॉक्युमेंट्स को लगाकर इस मेल आईडी पर भेजें aopfsec@mea.gov.in
ऑफ-लाइन आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म को भरकर, मांगे गए सभी डॉक्युमेंट्स की फोटकॉपी लगाकर इस पतें पर स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं.
Under Secretary (PF&PG)
Ministry of External Affairs,
Room No. 4071, Jawaharlal Nehru
Bhawan, 23-D, Janpath, New Delhi-110011
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://www.mea.gov.in/Images/CPV/AdvertisementCCCStwoconsultant.pdf

3. पद- Consultant in Sushma Swaraj Institute of Foreign Service, New Delhi
अनिवार्य योग्यता- आवेदक भारत या विदेश में किसी मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से कम से कम पोस्ट ग्रेजुएट या इससे हॉयर डिग्री होनी चाहिए। 
वांछनीय योग्यता और अनुभव-इंटरनेशनल रिलेशन, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में डिग्री प्राप्त आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। विदेश नीति या अंतर्राष्ट्रीय मामलों के क्षेत्र में किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान, थिंक टैंक या अनुसंधान संगठन में कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। लेखन और प्रस्तुति कौशल में व्यापक अनुभव होना चाहिए।
उम्र सीमा– अधिकतम 35 वर्ष
पारिश्रमिक– 10 लाख रूपए सालाना
आवेदन करने की आखिरी तिथि- 18 फरवरी 2026
आवेदन कैसे करें- ऑन-लाइन आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म को भरकर, मांगे गए स्कैन डॉक्युमेंट्स को लगाकर इस मेल आईडी पर भेजें us.ssifs@mea.gov.in.
ऑफ-लाइन आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म को भरकर, मांगे गए सभी डॉक्युमेंट्स की फोटकॉपी लगाकर इस पतें पर स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं.
Shri Pradeep Kumar L.
Under Secretary (Admin)
Sushma Swaraj Institute of Foreign Service
Ministry of External Affairs,
Baba Gangnath Marg, Near Old JNU campus,
New Delhi – 110067
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें- https://www.mea.gov.in/Images/CPV/Consultant-Adv-020226.pdf
सबसे ज्यादा पढ़ी गई ख़बरें