नई दिल्ली. करियर डेस्क
EdCIL (India) Limited एक मिनी रत्न कंपनी है जो कि एजुकेशन मिनिस्ट्री के अंतर्गत करते हैं। इस कंपनी ने यंग प्रोफेशनल्स की वैकेंसी हॉयर एजुकेशन डिपार्टमेंट में की जाएगी।
यह अवसर यंग प्रोफेशनल्स को भारत के एजुकेशन तंत्र में नीतिगत और संस्थागत सुधारों में योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
पद- यंग प्रोफेशनल्स
पदों की संख्या- 7
-
यंग प्रोफेशनल (जनरल) – 04 पद
-
यंग प्रोफेशनल (सांख्यिकी) – 01 पद
-
यंग प्रोफेशनल (अर्थशास्त्र) – 01 पद
-
यंग प्रोफेशनल (विधि) – 01 पद
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ₹70,000 प्रतिमाह समेकित मानदेय प्रदान किया जाएगा।
आयु सीमा
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 31 दिसंबर 2025 तक 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवश्यक योग्यता
आवेदकों के पास वर्ष 2025 की टॉप NIRF रैंकिंग प्राप्त संस्थानों या क्यूएस टॉप 200 विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। रिसर्च, डेटा एनालिसिस, पब्लिक पॉलिसी आदि में एक्सपर्टीज होनी चाहिए।
प्रमुख जिम्मेदारियां
यंग प्रोफेशनल्स को हॉयर एजुकेशन डिपार्टमेंट से जुड़े कार्य जैसे सांख्यिकीय एवं आर्थिक विश्लेषण, विधिक परीक्षण, नीति अनुसंधान, योजनाओं के मूल्यांकन तथा रिपोर्ट तैयार करने जैसे कार्यों में सहयोग देंगे। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा क्षेत्र में साक्ष्य आधारित प्रशासन को मजबूत बनाना है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक, पात्र और योग्य उम्मीदवार यंग प्रोफेशनल के पद के लिए ऑन-लाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 17 मार्च 2026 है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें और पात्रता संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
अधिक जानकारी के लिए इस ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें
https://online.cbexams.com/edpsu/MOEReg/Regstep.aspx
Post Views: 40




