नई दिल्ली | करियर डेस्क
Indira Gandhi National Centre for the Arts की ओर से संरक्षण प्रभाग (Conservation Division) के लिए वैकेंसी निकली है। IGNCA कलाओं को प्राकृतिक और मानवीय परिवेश के संदर्भ में स्थापित करने का प्रयास करता है। इस संस्थान के रीवा केंद्र में पहले 1 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर वैकेंसी निकली है। कॉन्ट्रैक्ट 1 साल बाद कंडीडेट की पर्फार्मेंस के आधार पर बढ़ाया भी जा सकता है।
पदों का विवरण
-
प्रोजेक्ट मैनेजर – 6 पद
-
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर – 4 पद
-
प्रोजेक्ट एसोसिएट – 10 पद
-
प्रोजेक्ट असिस्टेंट – 8 पद
-
असिस्टेंट – 12 पद
-
बुक बाइंडर – 1 पद
मानदेय (प्रतिमाह)
-
प्रोजेक्ट मैनेजर: ₹70,000 – ₹80,000
-
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर: ₹60,000 – ₹70,000
-
प्रोजेक्ट एसोसिएट: ₹40,000 – ₹50,000
-
प्रोजेक्ट असिस्टेंट: ₹30,000 – ₹38,000
-
असिस्टेंट / बुक बाइंडर: ₹25,000 – ₹30,000
योग्यता
इन पदों के लिए फाइन आर्ट्स, कंज़र्वेशन, केमिस्ट्री, हेरिटेज मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर जैसे विषयों में स्नातक/स्नातकोत्तर योग्यता तथा संबंधित क्षेत्र में अनुभव अनिवार्य है।
आयु सीमा
पदों के अनुसार आयु सीमा अधितकतम 40 से50 वर्ष
अनुभव
पदों के अनुसार 2 से 5 वर्ष
चयन प्रक्रिया
-
चयन मोड: वॉक-इन इंटरव्यू
-
चयन आधार: प्रैक्टिकल टेस्ट एवं इंटरव्यू
-
कार्य अवधि: प्रारंभ में 1 वर्ष (प्रदर्शन के आधार पर विस्तार संभव)
कब होंगे वॉक-इन इंटरव्यू
-
तिथि: 24 फरवरी 2026
-
समय: सुबह 9:00 बजे (11:00 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे)
-
स्थान: वेंकट भवन, रीवा, मध्य प्रदेश
- इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में दिए गए फॉर्म को भरकर, अपडेटेड रिज़्यूमे, एजुकेशनल और एक्सपीरियंस डॉक्युमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपीज, आधार कार्ड की कॉपी को लेकर इंटरव्यु के लिए आ सकते हैं। ओरिजिनल डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के लिए लाना न भूलें।
अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें– https://ignca.gov.in/vaccancy/11022026-Adv-Rewa-Engagement.pdf
Post Views: 47


