नई दिल्ली: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने वर्ष 2026 के लिए कंसलटेंट पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अवसर मिलेगा।
पद-कंसलटेंट
ICAR के कृषि शिक्षा प्रभाग में 1 कंसलटेंट पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 2 वर्षों के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे 2 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।
मानदेय
चयनित उम्मीदवार को हर महीने ₹70,000 का मानदेय दिया जाएगा।
मुख्य कार्य और जिम्मेदारियां
इस पद पर चयनित कंसल्टेंट को अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप कार्यक्रम से जुड़े कार्य संभालने होंगे, जिनमें शामिल हैं:
-
अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और मंत्रालयों के साथ कोआर्डिनेट करना
-
फेलोशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन और प्रबंधन
-
फेलो और होस्ट संस्थानों के बीच संचार सुनिश्चित करना
-
बजट और फंड रिलीज से संबंधित कार्य देखना
-
प्रशासनिक कार्य और दस्तावेज़ीकरण
-
यात्रा, आवास और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं
-
फेलोशिप कार्यक्रम की मॉनिटरिंग और मूल्यांकन
आवश्यक योग्यता
-
कृषि/पशु विज्ञान या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री अनिवार्य
-
पीएचडी धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी
अनुभव
-
कम से कम 5 साल का अनुभव बाहरी वित्त पोषित प्रोजेक्ट्स में होना चाहिए
-
रिपोर्ट लेखन और फंडिंग एजेंसियों के साथ समन्वय का अनुभव
-
अंतरराष्ट्रीय छात्रों के एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी होना जरूरी
-
मल्टीपल भाषाओं का ज्ञान
-
अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ काम करने का अनुभव
आयु सीमा
आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यु के आधार पर किया जाएगा।
क्यों करें अप्लाई?
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑन लाइन या ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित फॉर्मेट में दिए गए फॉर्म को भरें और सभी एजुकेशनल और एक्सपीरियंस से संबंधित सेल्फ अटेस्टेड डॉक्युमेंट्स लगाएं ओर फॉर्म को स्पीड पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेज दें-
ADG, HRD Section,
II Floor, Agril. Edn. Div., Krishi Anusandhan
Bhawan -II, Pusa, New Delhi
या फिर फॉर्म के साथ अपने डॉक्युमेंट्स adghrd1.icar@gmail.com पर मेल करें। विज्ञापन प्रकाशित होने के 15 दिनों के अंदर आवेदन करना अनिवार्य है।
ज्यादा जानकारी और निर्धारित फॉर्म के लिए इस आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें-
https://www.icar.org.in/sites/default/files/2026-02/ADVT-ICAR-2026.pdf
Post Views: 11


